25.9 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
एक्सप्रेसवे पर 'कहर बनी रात': तेज रफ्तार बाइक अज्ञात वाहन से टकराई, तीन दोस्तों की मौत
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

एक्सप्रेसवे पर ‘कहर बनी रात’: तेज रफ्तार बाइक अज्ञात वाहन से टकराई, तीन दोस्तों की मौत

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर रविवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में तीन दोस्तों की जिंदगी छिन गई। तेज गति से जा रही बाइक अनियंत्रित होकर आगे चल रहे अज्ञात वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों की मौत हो गई। यह हादसा रविवार मध्य रात्रि करीब 12:10 बजे हुआ। मृतकों की पहचान संजय पुत्र रामकृपाल , रामबाबू पुत्र रामकुमार पटेल और अरविंद पुत्र लालवा रैकवार के रूप में हुई है। तीनों बांदा जिले के कोरारी, थाना बिसंडा के रहने वाले थे।

एक्सप्रेसवे पर 'कहर बनी रात': तेज रफ्तार बाइक अज्ञात वाहन से टकराई, तीन दोस्तों की मौतसूत्रों के मुताबिक तीनों दोस्त अमावस्या के अवसर पर चित्रकूट दर्शन के लिए निकले थे। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर बाइक तेज गति से दौड़ रही थी। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित हुई और आगे चल रहे किसी वाहन से जा टकराई। टक्कर के बाद दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। तीसरे गंभीर घायल को बदौसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचा। तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया।

एक्सप्रेसवे पर 'कहर बनी रात': तेज रफ्तार बाइक अज्ञात वाहन से टकराई, तीन दोस्तों की मौतसीओ यातायात सौरभ सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया हादसा तेज गति और वाहन के अनियंत्रित होने से हुआ है। जांच में यह भी सामने आया कि बाइक चालक ने हेलमेट नहीं पहना था, जिससे सिर में गंभीर चोटें आईं और जान नहीं बच सकी। पुलिस उस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है जिससे बाइक टकराई थी। वाहन चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के इलाकों में लगे निगरानी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच तेज कर दी है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जंगल से निकली चिंगारी से जले मकान, मुवावजे की मांग को लेकर किया चक्का जाम, जिला पंचायत अध्यक्ष के समझाने के बाद खुला जाम

डीएम अनुराग साहब करें उद्धार: तिंदवारी कस्बा कर रहा पुकार

City News Uttar Pradesh

बड़ी खबर : किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोशी की हालत में नदी किनारे फेंका

डीएम दीपा का चलेगा बुलडोजर : गुणवत्ता में मिली कमी तो सख्त कार्यवाई !

City News Uttar Pradesh

प्रतिनिधि अंकित ने ‘विकास कार्यों’ की परखी हकीकत: समयबद्ध ‘निर्माण कार्य’ पर जोर

City News Uttar Pradesh

हनुमंत कथा से ‘बांदा हुआ भक्तिमय’ : पं. धीरेंद्र शास्त्री ने ‘सामाजिक चेतना’ का दिया संदेश

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़