City News Uttar Pradesh
अंकित बासू ने 'संभाला मोर्चा' : सभासद पति पर हमले से भड़के, पहुंचे एसपी दरबार।
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

अंकित बासू ने ‘संभाला मोर्चा’ : सभासद पति पर ‘हमले’ से भड़के, पहुंचे एसपी दरबार

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। अवंति नगर में भाजपा नेता और सभासद पति रामप्रताप राजपूत पर हुए हमले के बाद नगर पालिका में “गुस्सा भड़क” गया है। इस पूरे मामले में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित बासू ने “फ्रंट से लीड” ली। अंकित बासू के नेतृत्व में सभासदों का पूरा दल पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग उठाई।

अंकित बासू ने 'संभाला मोर्चा' : सभासद पति पर हमले से भड़के, पहुंचे एसपी दरबार।

अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित बासू ने एसपी को बताया कि दो दिन पहले रामप्रताप राजपूत अवंति नगर में पड़ोसियों का झगड़ा सुलझाने गए थे। बीच बचाव के दौरान कुछ लोगों ने उन पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। रामप्रताप गंभीर रूप से घायल हो गए और जिला अस्पताल में भर्ती हैं। अंकित बासू ने कहा कि सुलह कराने गए शख्स को अस्पताल पहुंचा देना गुंडई की हद है।

अंकित बासू ने 'संभाला मोर्चा' : सभासद पति पर हमले से भड़के, पहुंचे एसपी दरबार।

अंकित बासू ने पुलिस कार्रवाई पर सीधा निशाना साधा। उन्होंने कहा कि रामप्रताप की पत्नी खुद मौजूदा सभासद हैं। उनके पति पर जानलेवा हमला हुआ, पर पुलिस ने मामूली धाराओं में केस दर्ज किया। कई दिन बीत गए, एक भी गिरफ्तारी नहीं। अंकित बासू ने एसपी से पूछा कि जब जनप्रतिनिधि का परिवार ही सुरक्षित नहीं है तो आम आदमी का क्या होगा?

अंकित बासू ने 'संभाला मोर्चा' : सभासद पति पर हमले से भड़के, पहुंचे एसपी दरबार।

एसपी को ज्ञापन सौंपते हुए अंकित बासू ने साफ किया कि नगर पालिका यह बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने तीन मांगें रखीं। पहली, पूरे केस की निष्पक्ष जांच हो। दूसरी,आरोपियों पर हत्या के प्रयास जैसी गंभीर धाराएं बढ़ाई जाएं। तीसरी, सभी हमलावरों को 24 घंटे में गिरफ्तार किया जाए। अंकित बासू ने चेताया कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो नगर पालिका के सभासद सड़क पर उतरेंगे। अवंति नगर की इस घटना ने शहर की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अंकित बासू के तेवर बता रहे हैं कि सभासद अब चुप बैठने वाले नहीं। अब सबकी नजर पुलिस पर है। क्या अंकित बासू की मांग पर हमलावरों के हाथों में हथकड़ी लगती है, या फिर सभासदों को आंदोलन का रास्ता पकड़ना पड़ेगा।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पेट्रोल पम्पों पर छापा: एसडीएम के नेतृत्व में चला चेकिंग अभियान, पंप संचालकों में मची रही अफरातफरी

City News Uttar Pradesh

हैरान करने वाली खबर : युवती नें खांसी के सीरप के धोखे पी लिया कीट नाशक

City News Uttar Pradesh

Banda : सावधान बुंदेलखंड का चारा जहरीला ! धूरिन जहर का संक्रमण जान लेवा ! …

विधायक प्रकाश बोले: अमित शाह राजनीति के असली चाणक्य, अनुशासन और परिश्रम की प्रतिमूर्ति

City News Uttar Pradesh

यूपी उपचुनाव में चंद्रशेखर आजाद की एंट्री: कितनी सीटों पर लड़ेगी आजाद समाज पार्टी ? नगीना सांसद ने खोले पत्ते

मंत्री रामकेश, विधायक प्रकाश, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील बोले: बाबा हैं हमारे

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़