31.9 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा में कानून-व्यवस्था को मिली ‘टर्बो स्पीड’: डायल 112 में शामिल हुए 16 पीआरवी वाहन
उत्तर प्रदेश

बांदा में कानून-व्यवस्था को मिली ‘टर्बो स्पीड’: डायल 112 में शामिल हुए 16 पीआरवी वाहन

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। जनपद में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस प्रशासन ने एक बड़ा कदम उठाया है। डायल यूपी-112 सेवा को 16 नए पुलिस रिस्पांस व्हीकल मिलने के साथ अब आपातकालीन पुलिसिंग और भी तेज, चुस्त और प्रभावी होने जा रही है।

बांदा में कानून-व्यवस्था को मिली ‘टर्बो स्पीड’: डायल 112 में शामिल हुए 16 पीआरवी वाहनइन अत्याधुनिक वाहनों को पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने पुलिस लाइन में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शुक्रवार को पुलिस लाइन में आयोजित इस कार्यक्रम ने साफ कर दिया कि पुलिस प्रशासन अब जिले में अपराधियों को किसी भी कीमत पर खुली छूट देने के मूड में नहीं है।

बांदा में कानून-व्यवस्था को मिली ‘टर्बो स्पीड’: डायल 112 में शामिल हुए 16 पीआरवी वाहनडायल 112 की मजबूत होती पकड़ अब जिले में अपराधियों की नींद उड़ाने की तैयारी में है। डायल यूपी-112 मुख्यालय से मिले इन16 पीआरवी वाहनों के सक्रिय होने से पुलिस की ग्राउंड कवरेज और रेस्पॉन्स क्षमता में जबरदस्त सुधार आएगा। इन वाहनों के शामिल होने से पीआरवी की सघनता बढ़ेगी, घटनास्थल तक पहुंचने का समय घटेगा, आपातकालीन कॉल्स पर तत्काल कार्रवाई संभव होगी और गश्त व्यवस्था और ज्यादा मजबूत होगी।

बांदा में कानून-व्यवस्था को मिली ‘टर्बो स्पीड’: डायल 112 में शामिल हुए 16 पीआरवी वाहनपुलिस अधिकारी मानते हैं कि नए पीआरवी वाहनों की तैनाती से कई क्षेत्रों में लंबे समय से चली आ रही धीमी पुलिस प्रतिक्रिया की समस्या खत्म होगी। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, सहायक पुलिस अधीक्षक मेविस टॉक सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

आगामी चुनाव के लिए पुलिस फोर्स को ब्रीफ कर किया गया रवाना

City News Uttar Pradesh

पत्रकार की एक भी रिपोर्ट दर्ज नहीं ! बता दिया अपराधी, गैंगेस्टर ?

यूपी : पोस्टमार्टम में डीएनए और फिंगरप्रिंट का सैंपल लेना हुआ अनिवार्य, गृह विभाग ने जारी किए कई अहम निर्देश

City News Uttar Pradesh

हिरासत में चित्रकूट जेल अधीक्षक और जेलर: अब्बास और निखत मुलाकात मामले में बड़ा एक्शन

City News Uttar Pradesh

खेत गई नौ वर्षीय छात्रा से युवक ने किया दुष्कर्म, एससी-एसटी व पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा हुआ दर्ज …

City News Uttar Pradesh

जिला पंचायत अध्यक्ष ने अधिवक्ता संघ कार्यालय में बनें इंटरलाकिंग का किया लोकार्पण

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़