26.5 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : कर्मियों की ड्यूटी लगाए जाने से शिक्षक संघ में आक्रोश ​…

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा । उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट ने जिला निर्वाचन के द्वारा जिन कर्मचारियों की ड्यूटी चुनाव में लगाई गई है। वह बहुत ही गलत है संघ के जिला अध्यक्ष डॉ गणेश सिंह पटेल ने कहा कि चुनाव आयोग का स्पष्ट निर्देश है। 4600, 4800 तथा 5400 ग्रेड पे पाने वाले शिक्षकों ,कर्मचारियों को पीठासीन अधिकारी के रूप में शामिल किया जाए। जबकि 4200 से 2800 पाने वाले कर्मचारियों को पी वन एवं पी दो बनाया जाए। उससे कम पाने वाले कर्मचारियों को पी तीन बनाया जाए। लेकिन भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के विपरीत जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नियम विरुद्ध ड्यूटी लगाई गई है।

निर्वाचन आयोग की गाइड लाइन में स्पष्ट रूप से लिखा है। कि निम्न स्तर के कर्मचारियों को उनके ऊपर के स्तर के कर्मचारियों के ऊपर नहीं लगाया जा सकता है। जनपद में कई विद्यालयों के लिपिकों को पीठासीन बनाया गया है। तथा 5400 ग्रेड पे पाने वाले शिक्षकों को पी दो बनाया गया है। जो निर्वाचन नियमों के विरुद्ध है, शिक्षक समुदाय ने इसकी कड़े शब्दों में निदा की है। साथ ही जिला निर्वाचन से अनुरोध किया है कि तत्काल ग्रेड पे के अनुसार तथा भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा बताए गयी गाइडलाइन के अनुसार ही शिक्षकों की चुनाव में ड्यूटी लगाई जाए। साथ ही कोरोना से संक्रमित व्यक्तियों की ड्यूटी ना लगाई जाए उनको कोरोना से बचने के लिए समस्त प्रकार की व्यवस्थाएं दी जाए। प्रत्येक कर्मचारी का कम से कम भारत निर्वाचन आयोग व सरकार 50 लाख का बीमा कराएं साथी अगर महिलाओं की ड्यूटी लगाना अनिवार्य हो तभी उनकी ड्यूटी लगाई जाए।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा की पथरी खदान में अवैध खनन का जमकर खेल : माफिया के रसूख के आगे बौना है प्रशासन ?

City News Uttar Pradesh

एसपी अभिनंदन सख्त : बिना दबाव निष्पक्ष ढंग से करें कार्रवाई, भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई …

Banda : महारत्न अवार्ड से सम्मानित हुए राज्यसभा सांसद विशंभर निषाद …

City News Uttar Pradesh

डिंपल यादव पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ सपा हल्ला बोल: मौलाना की गिरफ्तारी की मांग

Banda : कुएं में गिरकर युवती की मौत, पुलिस मामले की कर रही जांच …

City News Uttar Pradesh

जीएसटी में कटौती से भाजपा एवं व्यापारियों में बल्ले बल्ले: सपा नें कहा चुनावी तड़का

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़