28.3 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
अपराधियों का तांडव: हाईवे पर युवक को मारी गोली, मची 'सनसनी'
उत्तर प्रदेश

अपराधियों का तांडव: हाईवे पर युवक को मारी गोली, मची ‘सनसनी’

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए, जब मटौंध थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे के पास एक युवक को गोली मार दी गई। खैराड़ा रेलवे क्रॉसिंग के समीप हुई इस वारदात ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।

संदेहों के साए में चली गोली: बेटी घायल, परिवार की चुप्पी से रहस्य, पुलिस जांच शुरूजानकारी के अनुसार, पुष्पेंद्र (38) देर रात अपने किसी कार्य से जा रहे थे, तभी पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने उन पर अचानक फायरिंग कर दी। तमंचे से चली गोली उनके बाजू में जा लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर मौके पर गिर पड़े। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। घायल युवक को आनन-फानन में जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार घायल की हालत फिलहाल स्थिर है, लेकिन उसे निगरानी में रखा गया है।

अपराधियों का तांडव: हाईवे पर युवक को मारी गोली, मची 'सनसनी'थाना प्रभारी इंदल यादव ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर बसीउल्ला गोयरा, दीपक गुप्ता, विनीत शिवहरे सहित अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। साथ ही, घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जिससे हमलावरों की पहचान हो सके।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सीएम योगी की कड़ी चेतावनी: बेटियों की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले की होगी रावण-कंस जैसी दुर्गति

City News Uttar Pradesh

कांग्रेस का केंद्र सरकार पर ‘दोहरा’ प्रहार: गांवों से छीना रोजगार, मताधिकार भी निशाने पर

City News Uttar Pradesh

यूपी “साथी संस्था” की बंद होगी फंडिंग ? मुद्दा हो रोजाना तेजी से हो रहा है गर्म

Banda : निविदा के तहत लगी विभागीय गाड़ियों का आज से जाम होगा चक्का…

City News Uttar Pradesh

अखिलेश यादवकी राउडी अंदाज में जेपी को श्रद्धांजलि: 100 पुलिसवालों को छकाया, 8 फीट ऊंची दीवार कूद गए

City News Uttar Pradesh

हमीरपुर : जिपं अध्यक्ष प्रत्याशी और उनके भाई पर 1.47 करोड़ का जुर्माना …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़