29 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
बारात छोड़ 'दूल्हा' पहुंचा डीएम ऑफिस: वजह जानकर हो जाएंगे 'दंग', फैसले से मचा हड़कंप !
उत्तर प्रदेश

बारात छोड़ ‘दूल्हा’ पहुंचा डीएम ऑफिस: वजह जानकर हो जाएंगे ‘दंग’, फैसले से मचा हड़कंप !

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। शहनाइयों की “गूंज, सजी-धजी बारात”और “खुशियों का माहौल” लेकिन अचानक सब कुछ “थम” गया, जब दूल्हे ने “जिंदगी के सबसे खास दिन” पर एक ऐसा “फैसला” लिया जिसने “पूरे जिले को चौंका” दिया। ग्राम उजरेहटा निवासी कुलदीप “अपनी ही बारात का रुख बदलकर” सीधे “डीएम कार्यालय” पहुंच गया। वजह “स्मार्ट मीटर से बढ़ता बिजली बिल” और “शादी के बाद घर” में “अंधेरा छा जाने का डर”।

बारात छोड़ 'दूल्हा' पहुंचा डीएम ऑफिस: वजह जानकर हो जाएंगे 'दंग', फैसले से मचा हड़कंप !सोमवार को कुलदीप की शादी थी। घर में जश्न का माहौल था। बारात पूरे उत्साह के साथ निकल चुकी थी, लेकिन रास्ते में दूल्हे ने अचानक बारात रोक दी। विरोध का रास्ता चुन लिया। यह कोई आम विरोध नहीं था “यह उस आम आदमी की बेचैनी थी, जो बढ़ते बिजली बिल से परेशान” होकर अपनी खुशी के दिन भी चुप नहींबैठ सका।

बारात छोड़ 'दूल्हा' पहुंचा डीएम ऑफिस: वजह जानकर हो जाएंगे 'दंग', फैसले से मचा हड़कंप !कुलदीप का कहना है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिल कई गुना बढ़ गया है। भुगतान न करने पर कनेक्शन काटने की चेतावनी दी गई है। शादी के बाद अगर घर में अंधेरा रहेगा, तो यह खुशी अधूरी रह जाएगी। इसलिए आज आवाज उठाना जरूरी है।

बारात छोड़ 'दूल्हा' पहुंचा डीएम ऑफिस: वजह जानकर हो जाएंगे 'दंग', फैसले से मचा हड़कंप !दूल्हा अपने इस अनोखे विरोध में अकेला नहीं था। वह बुंदेलखंड इंसाफ सेना के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा था। मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एएस नोमानी ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि स्मार्ट मीटर व्यवस्था आम जनता पर आर्थिक बोझ बन चुकी है और इसे तुरंत हटाकर पुराने मीटर बहाल किए जाने चाहिए।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बिजली-खाद बदहाली पर “कांग्रेस की हुंकार”: कर्ज, भूख और आत्महत्या पर सरकार को घेरा

City News Uttar Pradesh

डीएम दुर्गा शक्ति नें असंभव को संभव का दिया वरदान : दिखाई हरी झंडी

बांदा सहित बुंदेलखंड में आया भूकंप का झटका : लोगों में दहशत !

City News Uttar Pradesh

दिशा समिति की बैठक संपन्न: मनरेगा के तहत 83 हजार परिवारों को रोजगार देने की योजना

कोतवाल और दारोगा के बीच चले लात -घूंसे, चटकी लाठियां ! दरोगा हुआ निलंबित !

City News Uttar Pradesh

यूपी: बेसिक स्कूलों में होने वाले समर कैंप हुए स्थगित, पांच से 12 जून तक होना था आयोजन

ब्रेकिंग न्यूज़