City News Uttar Pradesh
दरगाह पर डाका: 'फर्जी कागजों' से 'वक्फ संपत्ति' हड़पने की साजिश, दस पर 'मुकदमा' दर्ज
उत्तर प्रदेश

दरगाह पर डाका: ‘फर्जी कागजों’ से ‘वक्फ संपत्ति’ हड़पने की साजिश, दस पर ‘मुकदमा’ दर्ज

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में वक्फ संपत्तियों पर “फर्जीवाड़े” का “बड़ा खेल” सामने आया है, जहां “जालसाजों ने फर्जी दस्तावेज” तैयार कर “न सिर्फ दरगाह” की “जमीन हड़पने” की कोशिश की, बल्कि “उर्स मेले की लाखों रुपये की आय भी गबन” कर ली। बिसंडा थाना क्षेत्र के कोर्रही गांव निवासी गौस मोहम्मद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पिता स्वर्गीय मोहम्मद तकी गांव स्थित वक्फ दरगाह हजरत सुजावल शाह बाबा तकिया पुरवा और मजार जमाशाह बाबा के संरक्षक थे। ये दोनों धार्मिक स्थल वक्फ बोर्ड के अभिलेखों में विधिवत दर्ज हैं। आरोप है कि पिता की मृत्यु के बाद गांव के ही कुछ लोगों ने साजिश रचकर इन दरगाहों के अभिलेखों में फर्जीवाड़ा किया।

दरगाह पर डाका: 'फर्जी कागजों' से 'वक्फ संपत्ति' हड़पने की साजिश, दस पर 'मुकदमा' दर्ज

आरोपियों ने वक्फ बोर्ड में दर्ज मूल अभिलेख (संख्या 666-836) के साथ छेड़छाड़ की। फर्जी दस्तावेज तैयार कर नए नंबर (1106) से झूठा पंजीयन करा लिया। और दरगाह की जमीन व संपत्ति पर कब्जा करने के लिए फर्जी प्रबंध समिति तक बना डाली। यह पूरा खेल सुनियोजित तरीके से रचा गया, ताकि धार्मिक संपत्ति पर कब्जा किया जा सके। मामले में सबसे बड़ा खुलासा यह है कि आरोपियों ने बीते तीन वर्षों में आयोजित उर्स मेले की आय करीब 6 लाख 14 हजार रुपये भी गबन कर ली। यह रकम जिसे कथित रूप से हड़प लिया गया।

दरगाह पर डाका: 'फर्जी कागजों' से 'वक्फ संपत्ति' हड़पने की साजिश, दस पर 'मुकदमा' दर्ज

पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने कासिम खान, मोहम्मद हनीफ, शरीफ खान,आयुब और यूनुस समेत पांच नामजद और अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब इस पूरे फर्जीवाड़े की गहराई से जांच कर रही है। संभावना जताई जा रही है कि इसमें और भी लोग शामिल हो सकते हैं। वक्फ संपत्तियों में अन्य गड़बड़ियों का भी खुलासा हो सकता है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल नें किया आगाह : प्रेम और शांति से मनाये त्योहार

भाभी का ‘देवर’ ही निकला ‘गुनहगार’: 9 लाख के ‘उड़ाए’ गहने, पर्दाफ़ाश से ‘रिश्ते’ हुए ‘शर्मसार’ !

सपा विधायक सहित छह ने किया सरेंडर, जमानत हुई मंजूर

जलशक्ति मंत्री रामकेश निषाद नें कहा: बुंदेलखंड की नौ परियोजनाओं से आयेगी खुशहाली

City News Uttar Pradesh

बिजली विभाग में गुस्से का करेंट गरमाया : अभियंताओं नें आंदोलन की तानी “मुठ्ठी” …

City News Uttar Pradesh

माफिया मुख्तार अंसारी पर बड़ी कार्रवाई: लखनऊ स्थित करोड़ों की संपत्ति कुर्क करने रवाना हुई पुलिस

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़