City News Uttar Pradesh
अंकित बने 'ढाल': धूप-बारिश से राहत का इंतजाम, बन रहा आधुनिक प्रतीक्षालय
उत्तर प्रदेश

अंकित बने ‘ढाल’: धूप-बारिश से राहत का इंतजाम, बन रहा आधुनिक प्रतीक्षालय

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। शहर में यात्रियों की “सुविधाओं” को लेकर अब “ठोस कदम” उठाए जा रहे हैं, और इस “बदलाव के केंद्र” में हैं नगर पालिका अध्यक्ष “प्रतिनिधि अंकित बासू”।

अंकित बने 'ढाल': धूप-बारिश से राहत का इंतजाम, बन रहा आधुनिक प्रतीक्षालय

तेज धूप में झुलसते और बारिश में भीगते हुए “बस का इंतजार” करना अब “बीते दिनों की बात” बनने जा रहा है। शहर के रोडवेज बस स्टैंड, महाराणा प्रताप चौक (इंद्रा नगर गेट नंबर-1) पर नगर पालिका परिषद द्वारा आधुनिक यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण कराया जा रहा है, जो आमजन के लिए बड़ी राहत साबित होगा।

अंकित बने 'ढाल': धूप-बारिश से राहत का इंतजाम, बन रहा आधुनिक प्रतीक्षालय

यह निर्माण कार्य न केवल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर किया जा रहा है, बल्कि शहर के बुनियादी ढांचे को भी मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। रोजाना सैकड़ों लोग इस बस स्टैंड से आवागमन करते हैं, जिन्हें अब तक धूप,गर्मी और बारिश में खुले में खड़ा रहना पड़ता था।

अंकित बने 'ढाल': धूप-बारिश से राहत का इंतजाम, बन रहा आधुनिक प्रतीक्षालय

इसी कड़ी में पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित बासू ने निर्माण स्थल का निरीक्षण कर कार्य की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्य को उच्च गुणवत्ता के साथ तय समयसीमा में हर हाल में पूरा किया जाए।

अंकित बने 'ढाल': धूप-बारिश से राहत का इंतजाम, बन रहा आधुनिक प्रतीक्षालय

अंकित बासू ने कहा कि यह प्रतीक्षालय केवल एक ढांचा नहीं,बल्कि यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा से जुड़ी एक अहम व्यवस्था है। यह भी स्पष्ट किया कि निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और हर स्तर पर निगरानी सुनिश्चित होगी।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश ने ‘भुजा उठाकर’ लिया ‘प्रण’: शिक्षा को नहीं बननें देंगे व्यापार, सीएम को ‘पत्र’

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश नें गोविंद सागर बांध का किया स्थलीय निरीक्षण: पकड़ी खामियां

जलनिकासी के नाम पर ‘सड़क का कत्ल’: दर्जनों गांवों का ‘रास्ता’ बेहाल, कब ‘जागेंगे’ जिम्मेदार ?

City News Uttar Pradesh Desk

जलशक्ति मंत्री रामकेश ने विपक्षी एकता पर कसा करारा तंज: बोले- गठबंधन धर्म निभाना सिर्फ भाजपा के ही बस की बात

City News Uttar Pradesh

पत्नी ने समय नहीं पर नहीं बनाया खाना तो नाराज पति ने पीट पीटकर उतारा मौत के घाट, पुलिस कर रही तलाश

दर्दनाक हादसा : खाना बनाते समय रसोई गैस सिलिंडर फटा, सात लोग झुलसे

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़