31.1 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
खून के रिश्ते शर्मसार: भाई ने मां संग मिलकर बहन को बेचा1.38 लाख में ‘जिंदगी की बोली’ !
उत्तर प्रदेश

खून के रिश्ते शर्मसार: भाई ने मां संग मिलकर बहन को बेचा 1.38 लाख में ‘जिंदगी की बोली’ !

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। समाज को “झकझोर” देने वाला एक “सनसनीखेज” मामला सामने आया है, जहां “खून के रिश्तों ने ही इंसानियत का गला घोंट” दिया। सगे भाई ने अपनी ही बहन का सौदा कर दिया “वह भी अपनी मां के साथ मिलकर”। 1 लाख 38 हजार रुपये में एक लड़की की जिंदगी की “कीमत” लगा दी गई। यह पूरा मामला मानव तस्करी के संगठित नेटवर्क से जुड़ा हुआ है, जिसने रिश्तों की पवित्रता को शर्मसार कर दिया है।

खून के रिश्ते शर्मसार: भाई ने मां संग मिलकर बहन को बेचा1.38 लाख में ‘जिंदगी की बोली’ !

पीड़िता, जो कि चित्रकूट जिले की रहने वाली है ने 22 नवंबर 2025 को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट बांदा में शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि 20 नवंबर को उसकी मां और भाई उसे बहाने से बांदा लेकर आए। यहां पहले से ही सौदे की पूरी पटकथा तैयार थी। आरोपी भाई और मां ने मिलकर उसे हरियाणा के एक व्यक्ति को 1.38 लाख रुपये में बेच दिया। हैरानी की बात यह है कि पीड़िता पहले से शादीशुदा थी, इसके बावजूद उसे जबरन एक अन्य व्यक्ति के साथ विवाह के बंधन में बांध दिया गया। यह घटना न सिर्फ मानव तस्करी बल्कि महिला उत्पीड़न और जबरन विवाह जैसे गंभीर अपराधों की परतें खोलती है।

खून के रिश्ते शर्मसार: भाई ने मां संग मिलकर बहन को बेचा1.38 लाख में ‘जिंदगी की बोली’ !

मामले की गंभीरता को देखते हुए एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने तत्काल केस दर्ज कर जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी भाई जगनारायण को कालू कुआं रोड के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ग्राम डाडी चमरौडी, थाना मानिकपुर, जनपद चित्रकूट का निवासी है। वहीं, इस पूरे कांड में शामिल मां की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। इस मामले में हरियाणा के कृष्ण कुमार और बलराम नामक दो अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम अनुराग नाराज : पीएम आवासों की प्रगति खराब, सभी बीडीओ को नोटिस ! …

City News Uttar Pradesh

दाल-चावल, आटा, शक्कर के दाम बढ़े: घर चलाना हो रहा मुश्किल

भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: एंटीकरप्शन टीम ने बीओ पीआरडी को रंगे हाथ रिश्वत लेते पकड़ा, तिंदवारी ब्लाक में तैनात है अधिकारी

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का रक्षा बंधन समारोह : राष्ट्र भक्ति की भावना से हुआ ओतप्रोत

City News Uttar Pradesh

योगी सरकार ले आई चित्रकूट मंडल के किसानों के लिए धामाकेदार ऑफर: अब नहीं बिकेगा लहसुन काजू के भाव

City News Uttar Pradesh

दो ट्रकों की आमने- सामने जोरदार भिड़ंत, चालक की हालत गंभीर

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़