City News Uttar Pradesh
विधायक प्रकाश द्वारा 'शिक्षा' को नई उड़ान: विद्यालय भवन के 'लोकार्पण' से बदली 'तस्वीर' !
उत्तर प्रदेश

विधायक प्रकाश द्वारा ‘शिक्षा’ को नई उड़ान: विद्यालय भवन के ‘लोकार्पण’ से बदली ‘तस्वीर’ !

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। ग्रामीण अंचल में “शिक्षा को नई दिशा और गति” देने की दिशा में “महत्वपूर्ण कदम” उठाते हुए विधायक प्रकाश द्विवेदी ने अपनी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बिसंडी खुर्द में स्वर्गीय रघुनाथ प्रसाद विद्या मंदिर जूनियर हाईस्कूल में “विधायक निधि से निर्मित नवीन भवन” का लोकार्पण किया।

विधायक प्रकाश द्वारा 'शिक्षा' को नई उड़ान: विद्यालय भवन के 'लोकार्पण' से बदली 'तस्वीर' !

इस अवसर पर विद्यालय परिसर में आयोजित भव्य वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में विधायक ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की। छात्र-छात्राओं के शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं नैतिक प्रदर्शन की सराहा।

विधायक प्रकाश द्वारा 'शिक्षा' को नई उड़ान: विद्यालय भवन के 'लोकार्पण' से बदली 'तस्वीर' !

विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए संस्कार,अनुशासन और नैतिक मूल्यों का समावेश भी आवश्यक है। उन्होंने बच्चों को निरंतर परिश्रम, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। कहा कि यही गुण उन्हें भविष्य में सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।

विधायक प्रकाश द्वारा 'शिक्षा' को नई उड़ान: विद्यालय भवन के 'लोकार्पण' से बदली 'तस्वीर' !

वार्षिकोत्सव के दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। देशभक्ति गीत, नृत्य एवं नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया, जिसकी विधायक सहित उपस्थित जनसमूह ने जमकर सराहना की।

विधायक प्रकाश द्वारा 'शिक्षा' को नई उड़ान: विद्यालय भवन के 'लोकार्पण' से बदली 'तस्वीर' !

विधायक प्रकाश ने विद्यालय परिवार के सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों को वार्षिक उत्सव की बधाई दी। कहा कि शिक्षकों की मेहनत ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव तैयार करती है। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाते रहेंगे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जंगलों में लगी भीषड आग : बड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर पाया काबू

विधायक प्रकाश की विकास बयार, बनी बुंदेलखंड में अनोखी मिसाल !

City News Uttar Pradesh

News : छेड़खानी के आरोप में भाजपा के पूर्व विधायक की पिटाई, वीडियो हुआ वायरल…

City News Uttar Pradesh

घर में घुसकर बदमाशों ने महिला को पीटा, आंगन में बेहोश छोड़कर हुए फरार, लूट का आरोप

City News Uttar Pradesh

महोबा मेडिकल कॉलेज की जमीन पर अवैध कब्जा: प्रशासन की “चुप्पी” पर उठे सवाल

City News Uttar Pradesh

डीएम नागेंद्र नें शुरू कराया भूजल सप्ताह: जल ही जीवन का होगा संदेश

ब्रेकिंग न्यूज़