
- शरद मिश्रा
बांदा। शिक्षा व्यवस्था की “सच्चाई को हैरान” कर देने वाली “तस्वीर” सामने आई है, जहां उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं में छात्रों ने पढ़ाई से ज्यादा भावनाओं, दबाव और धमकियों का सहारा लिया है, जिससे मूल्यांकन कर रहे परीक्षक भी स्तब्ध हैं। जिले में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन इन दिनों अंतिम दौर में है, लेकिन कॉपियों में लिखे जा रहे संदेशों ने इस प्रक्रिया को चर्चा का विषय बना दिया है, क्योंकि कई परीक्षार्थी अपने उत्तरों के साथ-साथ अलग से बॉक्स बनाकर बेहद साफ-सुथरी लिखावट में परीक्षकों के नाम संदेश लिख रहे हैं, जिन्हें पढ़कर मूल्यांकन कक्ष में भी आश्चर्य का माहौल बना हुआ है।

कई कॉपियों में जहां छात्रों ने अपनी मजबूरी और गरीबी का हवाला देते हुए पास करने की गुहार लगाई है,वहीं कुछ ने भावनात्मक दबाव बनाने के लिए बेहद गंभीर बातें लिखी हैं, जैसे “गुरुजी पास कर दीजिए, फेल हुआ तो मां सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाएगी” या “मैं बहुत गरीब परिवार से हूं,मेरी जिंदगी आप पर निर्भर है”, ऐसे संदेश पढ़कर परीक्षक भी असहज हो रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि कुछ छात्रों ने सीमा पार करते हुए परीक्षकों को धमकी तक दे डाली है, इंटरमीडिएट की एक उत्तर पुस्तिका में छात्र ने लिखा “मेरे पापा का मंत्रियों के साथ उठना-बैठना है,पास कर दीजिए वरना आपके लिए अच्छा नहीं होगा,आपकी नौकरी खतरे में पड़ सकती है”, इतना ही नहीं, उसने अपना मोबाइल नंबर भी लिखते हुए कॉल करने का आग्रह किया है।

वहीं हाईस्कूल की एक कॉपी में एक छात्र ने खुदकुशी की धमकी देते हुए लिखा “अगर मैं मर गया तो जिम्मेदार आप होंगे,आप खुद को कभी माफ नहीं कर पाएंगे”, इस तरह के संदेशों ने पूरे मूल्यांकन तंत्र को झकझोर कर रख दिया है। मूल्यांकन में लगे परीक्षकों का कहना है कि ऐसी बातें लगभग हर साल देखने को मिलती हैं, लेकिन इस बार इनकी संख्या और गंभीरता दोनों बढ़ी हैं, जिससे यह समस्या अब केवल परीक्षा तक सीमित नहीं रही, बल्कि छात्रों की मानसिक स्थिति और शिक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर प्रश्न खड़े कर रही है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
