City News Uttar Pradesh
विधायक विशंभर बोले: 'सपा' की 'आंधी' तेज, भाजपा का होगा 'सूपड़ा साफ' !
उत्तर प्रदेश

विधायक विशंभर बोले: ‘सपा’ की ‘आंधी’ तेज, भाजपा का होगा ‘सूपड़ा साफ’ !

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बुंदेलखंड की सियासत में “बड़ा उलटफेर” होने के संकेत मिल रहे हैं। समाजवादी पार्टी के विधायक विशंभर सिंह यादव ने “खुलकर आत्मविश्वास से दावा” किया है कि प्रदेश में अब बदलाव की “आंधी” चलने वाली है और आने वाला समय “समाजवादी पार्टी” का है। ऐसी “लहर” चलेगी कि “भाजपा को संभलने” का “मौका” भी नहीं मिलेगा।” दूरभाष पर हुई विशेष बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रदेश में “अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा की सरकार” बनना तय है और इसे बुंदेलखंड मजबूत आधार देगा।

विधायक विशंभर बोले: 'सपा' की 'आंधी' तेज, भाजपा का होगा 'सूपड़ा साफ' !

विधायक विशंभर यादव ने कहा कि चित्रकूट और झांसी मंडल में पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) का प्रभाव तेजी से बढ़ रहा है। “जन-जन में सपा के प्रति भरोसा और समर्थन का माहौल”  है, यह साफ संकेत है कि इस बार बुंदेलखंड भाजपा से छिनने वाला है।उन्होंने दावा किया कि इस बार क्षेत्र में सपा का जनसैलाब भाजपा के लिए सबसे बड़ी चुनौती बनेगा।

अखिलेश यादव ने नौजवानों से भी किया बड़ा वादा: आटा, डाटा और किसानों का पूरा कर्जा होगा माफ

उन्होंने संकेत दिए कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जल्द ही बुंदेलखंड का दौरा करेंगे। “अखिलेश यादव का दौरा पूरे क्षेत्र में नई ऊर्जा और जोश भर देगा, जिससे संगठन और मजबूत होगा।” भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए विधायक ने कहा कि डबल इंजन की सरकार अब पटरी से उतर चुकी है। “रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल और खाद की कीमतें आसमान छू रही हैं, आम जनता परेशान है।” उन्होंने कहा कि सरकार जनता को राहत देने में पूरी तरह विफल रही है।

सपा की 'मतदाता पुनरीक्षण' में 'निष्क्रियता' : बबेरू क्षेत्र छोड़ अन्य में 'ढेर'

विशंभर यादव ने कहा कि वर्तमान हालात में सबसे ज्यादा संकट किसान और युवाओं पर है। किसान महंगाई और लागत बढ़ने से टूट रहा है,युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा आर्थिक अस्थिरता लगातार बढ़ रही है। “सरकार ने सिर्फ वादे किए, लेकिन जमीनी स्तर पर हालात और खराब हो गए।” आरोप लगाया कि भाजपा के पास अब जनता के सामने रखने के लिए कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है। “महंगाई और बेरोजगारी पर जवाब नहीं है, इसलिए ध्यान भटकाने की राजनीति” की जा रही है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

लंपी वायरस से पीड़ित गौवंशों के इलाज में लापरवाही : पशु डाक्टर कर रहे कमाई !

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत सिंह नें कहा : जन सेवा ही मेरी ‘भीष्म प्रतिज्ञा’ !

ओरन ‘गोलीकांड’ में 10 दिन बाद भी ‘तीन आरोपी’ फरार: एसपी का ‘आश्वासन’ साबित हुआ ‘हवाई’ !

City News Uttar Pradesh Desk

मंत्री रामकेश बोले : जल जीवन मिशन में 183 अफसरों के खिलाफ कार्यवाई, छह निलंबित

City News Uttar Pradesh

बैंक काउंटर से दिनदहाड़े फिल्मी स्टाइल में 4.40 लाख की चोरी, चार मिनट में घटना को दिया अंजाम …

City News Uttar Pradesh

बैंक में गबन की जांच क्या हुई प्रभावित : 5 करोड़ 54 लाख का गबन 30 लाख पर कैसे आई ?

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़