City News Uttar Pradesh
विधायक प्रकाश द्वारा 'विकास' का 'शंखनाद' : 1.28 करोड़ की 'सड़क परियोजना' का शिलान्यास
उत्तर प्रदेश

विधायक प्रकाश द्वारा ‘विकास’ का ‘शंखनाद’ :1.28 करोड़ की ‘सड़क परियोजना’ का शिलान्यास

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। सदर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मकरी में “विकास” की “नई इबारत” लिखी जा रही है। विधायक प्रकाश द्विवेदी नें एक करोड़ 28 लाख रुपये की लागत से बनने वाले “मकरी-बिगहना” से नाई “संपर्क मार्ग” का “भूमिपूजन और शिलान्यास” किया। इस दौरान विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि “यह सड़क सिर्फ एक निर्माण कार्य नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के विकास और समृद्धि” का “मजबूत आधार” बनेगी। क्योंकि किसी भी क्षेत्र की “तरक्की का रास्ता” उसकी “सड़कों से होकर गुजरता” है।

विधायक प्रकाश द्वारा 'विकास' का 'शंखनाद' :1.28 करोड़ की 'सड़क परियोजना' का शिलान्यास

विधायक प्रकाश नें कहा की यहां “सड़क नहीं,समृद्धि का रास्ता बन रहा है, क्योंकि इससे गांवों के बीच आवागमन सुगम” होगा। आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी। विधायक द्विवेदी बताया कि इस सड़क के निर्माण से मकरी, बिगहना और नाई सहित आसपास के गांवों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी। इससे किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में आसानी होगी। बच्चों को स्कूल और मरीजों को अस्पताल तक पहुंचने में समय भी बचेगा।

विधायक प्रकाश द्वारा 'विकास' का 'शंखनाद' : 1.28 करोड़ की 'सड़क परियोजना' का शिलान्यास

प्रकाश द्विवेदी ने अपने विजन को दोहराते हुए कहा कि उनका लक्ष्य है कि विधानसभा क्षेत्र का कोई भी गांव विकास से वंचित न रहे। सड़क, बिजली, पानी और अन्य बुनियादी सुविधाओं को हर घर तक पहुंचाना ही उनकी प्राथमिकता है। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। लोगों ने कहा कि वर्षों से इस सड़क की मांग की जा रही थी, जो अब पूरी होने जा रही है।

विधायक प्रकाश द्वारा 'विकास' का 'शंखनाद' :1.28 करोड़ की 'सड़क परियोजना' का शिलान्यास

इस दौरान मंडल अध्यक्ष बिसंडा विनय कुशवाहा,पूर्व मंडल अध्यक्ष लखनलाल राजपूत, रंजीत सिंह, सुखपाल सिंह, मंडल महामंत्री रामललन द्विवेदी, संजय गुप्ता, सुरेश खेंगर, विनोद गुप्ता,शत्रुघन अनुरागी, रघुवीर शरण मिश्रा, संजय सिंह, अभिषेक त्रिपाठी, ग्रामीण प्रतिनिधि शैलेंद्र सिंह शैलू, मायाराम त्रिपाठी, सुफल त्रिपाठी, शिवम त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

वाहन स्वामी पर दर्ज की जाएगी एफआईआर: एआरटीओ

City News Uttar Pradesh

किसान आसमां से गिरकर खजूर में अटके : यूरिया की मोहबब्त बेवफा हो गई

City News Uttar Pradesh

बाखबर होशियार : शहरी उपभोक्ता अपनी कुर्की कराने को अब जल्दी से हो जायें तैयार

City News Uttar Pradesh

डीएम अनुराग नें संचारी रोगों से निपटने के लिये संबंधित विभागों को दी दस्तक

विधायक प्रकाश की ‘संवेदनशील’ छवि: समस्याओं पर एक्शन, कहा- समाधान ही मेरा ‘धर्म’

City News Uttar Pradesh

यूपी पुलिस की इंटरनेट मीडिया पर बढ़ी सक्रियता, ट्वीट के जरिये 16557 मामलों में दर्ज हुए है मुकदमे

ब्रेकिंग न्यूज़