City News Uttar Pradesh
सम्मान ही शिक्षक की पूंजी: 41 गुरुजनों की हुई विदाई, 25 श्रेष्ठ शिक्षक बने 'मिसाल'
उत्तर प्रदेश

सम्मान ही शिक्षक की पूंजी: 41 गुरुजनों की हुई विदाई, 25 श्रेष्ठ शिक्षक बने ‘मिसाल’

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। शिक्षा के मंदिर को “संवारने” वाले “गुरुजनों के सम्मान” में जनपद एक बार फिर “भावनाओं से सराबोर” नजर आया। प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वाधान में आयोजित “शिक्षक गौरव सम्मान कार्यक्रम” में जहां 41 सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित कर विदाई दी गई, वहीं अपने उत्कृष्ट कार्यों से शिक्षा जगत में नई मिसाल कायम करने वाले 25 शिक्षकों को भी सम्मान से नवाजा गया।

सम्मान ही शिक्षक की पूंजी: 41 गुरुजनों की हुई विदाई, 25 श्रेष्ठ शिक्षक बने 'मिसाल'कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों के चेहरों पर गर्व और संतोष साफ झलक रहा था। वर्षों तक बच्चों के भविष्य को संवारने वाले इन शिक्षकों के सम्मान में पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा।

सम्मान ही शिक्षक की पूंजी: 41 गुरुजनों की हुई विदाई, 25 श्रेष्ठ शिक्षक बने 'मिसाल'जिलाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी ने कहा कि “एक शिक्षक की सबसे बड़ी पूंजी उसका सम्मान” होता है। यही उसे जीवनभर ऊर्जा देता है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद, सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी,नरैनी विधायक ओम मणि वर्मा, चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत, नगर पालिका अध्यक्ष मालती गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

सम्मान ही शिक्षक की पूंजी: 41 गुरुजनों की हुई विदाई, 25 श्रेष्ठ शिक्षक बने 'मिसाल'सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने भावुक होते हुए कहा कि “गुरुजनों का सम्मान करना ईश्वर की आराधना के समान” है। समाज को दिशा देने वाले शिक्षकों के साथ हम हमेशा खड़े रहेंगे।

सम्मान ही शिक्षक की पूंजी: 41 गुरुजनों की हुई विदाई, 25 श्रेष्ठ शिक्षक बने 'मिसाल'वहीं जल शक्ति राज्य मंत्री ने कहा कि सरकार शिक्षा और शिक्षक हितों के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि विद्यालयों का तेजी से कायाकल्प हो रहा है। शिक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है।

सम्मान ही शिक्षक की पूंजी: 41 गुरुजनों की हुई विदाई, 25 श्रेष्ठ शिक्षक बने 'मिसाल'चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत ने भी शिक्षकों के सम्मान को समाज की जिम्मेदारी बताते हुए कहा कि “अपने सम्मान की रक्षा करना हर व्यक्ति का अधिकार” है। शिक्षक इस सम्मान के सबसे बड़े हकदार हैं।

सम्मान ही शिक्षक की पूंजी: 41 गुरुजनों की हुई विदाई, 25 श्रेष्ठ शिक्षक बने 'मिसाल'कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षिका रंजना सिंह ने किया, जिला मंत्री प्रजीत सिंह ने सभी अतिथियों और शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारी, शिक्षक संघ के पदाधिकारी, बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

संपूर्ण समाधान दिवस : “गये थे हरि भजन को ओटन लगे कपास” ! …

City News Uttar Pradesh

बांदा सहित बुंदेलखंड के सभी जिलों की हवा जहरीली: जालौन अव्वल !

City News Uttar Pradesh

दो पक्ष में खूनी संघर्ष में आठ लोग घायल, जांच में जुटी पुलिस

City News Uttar Pradesh

चोर हवा की तरह आये डेढ़ लाख की नकदी और जेवर उड़ाये !

City News Uttar Pradesh

सावन का पहला सोमवार: शिव से अच्छी फसल एवं अन्ना पशुओं से निजात की मांगी मन्नतें

जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद को ब्लैक मेलिंग की कोशिश और धमकी : रिपोर्ट दर्ज

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़