- विनोद मिश्रा
बांदा। सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील अतर्रा में शनिवार को अजीब नजारा उत्पन्न हो गया जब अपात्र व्यक्ति नें राशनकार्ड की मांग की। अपात्रता का खुलासा हो गया। आयुक्त नें राशन रिकवरी के आदेश जारी कर दिये। कहावत चरित्रार्थ हो गई की “गये थे हरिभजन को ओटन लगे कपास”

आयुक्त की दिनेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में यह आयोजन था। जन सुनवाई के समय अपात्र व्यक्ति रामआसरे द्वारा आयुक्त से राशन कार्ड बनाने की मांग की गयी। जिला पूर्ति अधिकारी नें बताया गया कि रामआसरे के पास ट्रैक्टर है। यह सम्पन्न हैं।

आयुक्त द्वारा जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया गया कि रामआसरे द्वारा जितना राशन फर्जी लिया गया है उसकी वसूली की जाए। आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रतिदिन जनता की समस्यायें सुने और निस्तारण करें। अपराधो पर रोक लगे।बरासतके मामले निपटाये।

पुलिस महानिरीक्षक के सत्यनारायण ने कहा कि आगामी चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए हम सभी को सतर्क रहना होगा।
जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने आयुक्त को आश्वत किया कीकरते दिशा-निर्देशों का भली-भांति एवं अनुपालन कराया जायेगा। इस सन्दर्भ मे अधिकारियों को अपने स्तर से निर्देश दिये।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
