25.2 C
Lucknow
October 16, 2026
City News Uttar Pradesh
केन नदी में डूबने से दो बहनों की दर्दनाक मौत: खेलते हुए 'बुझ' गई जिंदगियां, मचा कोहराम
Other

केन नदी में डूबने से दो बहनों की दर्दनाक मौत: खेलते हुए ‘बुझ’ गई जिंदगियां, मचा कोहराम

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। शुक्रवार को जो हुआ, उसने हर किसी का “दिल दहला” दिया। केन नदी की शांत दिखने वाली लहरों ने “दो मासूम बहनों ‘श्वेता और रांची’ को हमेशा के लिए अपने आगोश में समा” लिया। कुछ ही पलों में “खेलती-कूदती जिंदगियां खामोश” हो गईं और परिवार की “दुनिया उजड़” गई।

केन नदी में डूबने से दो बहनों की दर्दनाक मौत: खेलते हुए 'बुझ' गई जिंदगियां, मचा कोहराम

पैलानी तहसील के खरेई गांव में सुबह करीब 10 बजे दोनों बच्चियां रोज की तरह भैंस चराने निकली थीं। घर से जाते वक्त शायद किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि यह उनकी आखिरी विदाई है। मासूम कदमों ने नदी किनारे खेलना शुरू किया, लेकिन एक फिसलन ने सब कुछ बदल दिया। देखते ही देखते दोनों गहरे पानी में समा गईं और फिर कभी लौटकर नहीं आईं। ग्रामीणों को जब खबर लगी तो लोग दौड़ पड़े। किसी ने नदी में छलांग लगाई, किसी ने मदद के लिए आवाज लगाई, लेकिन किस्मत ने साथ नहीं दिया। दोनों बच्चियों को जब बाहर निकाला गया, तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं।

केन नदी में डूबने से दो बहनों की दर्दनाक मौत: खेलते हुए 'बुझ' गई जिंदगियां, मचा कोहराम

श्वेता और रांची सिर्फ बहनें ही नहीं, एक-दूसरे की सबसे अच्छी दोस्त भी थीं। साथ खेलना, साथ स्कूल जाना, हर छोटी-बड़ी बात साझा करना अब सब यादों में बदल गया है। गांव के प्राथमिक स्कूल में उनकी खाली पड़ी सीटें अब हर दिन उनकी कमी का एहसास कराएंगी। जैसे ही खबर घर पहुंची, कोहराम मच गया। मां की चीखें, पिता की बेबसी और परिजनों का विलाप हर किसी का दिल चीर देने वाला था। पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया है, हर आंख नम है और हर जुबान पर बस एक ही सवाल क्यों ? क्षेत्राधिकारी राजवीर सिंह ने बताया कि बच्चियों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। कागजी कार्रवाई जारी है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मंत्री स्वतंत्र देव बोले, लक्ष्मी कमल फूल पर बैठती हैं: भाजपा को वोट दें विकास की बहायें गंगा

महिलाओं के हक हकूक के लिये भड़क रही चिंगारी : ग्रामीणों ने जाना एक-दूसरे की समस्या

City News Uttar Pradesh

व्यापारी हत्याकांड : कबरई कांड में फतेहगंज एसओ और सिपाही सस्पेंड…

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश ने ‘पहलवानों’ का बढ़ाया हौसला: दंगल में दिखी ‘परंपरा’ की ताकत

City News Uttar Pradesh

योगी सरकार ले आई चित्रकूट मंडल के किसानों के लिए धामाकेदार ऑफर: अब नहीं बिकेगा लहसुन काजू के भाव

निकाय चुनाव : समर्थकों का चाय-नाश्ता भी चुनाव खर्च में जुड़ेगा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़