25 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : मुख्तार अंसारी की हालत खराब, बाहुबली को सता रहे मच्छर, नजरें कमजोर, संक्रमित डॉक्टर ने किया चेकअप ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। पंजाब की रोपड़ जेल से बांदा की जेल लाए गए बाहुबली विधायक और गैंगस्टर मुख्तार अंसारी का हाल बेहाल हो गया है। शुगर और ब्लड प्रेशर के मरीज मुख्तार को आंखें भी परेशान कर रही हैं। सोमवार को आंख की तकलीफ बढ़ने पर जेल प्रशासन ने जिला अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ को बुलवाया।


डा. एसएन मिश्रा ने मुख्तार की आंखों का चेकअप किया। मुख्तार ने नजदीक की दृष्टि भी कमजोर होने की शिकायत बताई। मुख्तार को लेंस का नंबर बढ़वाकर चश्मा लगाने की सलाह दी गई। जेल की बैरक में मुख्तार को मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानी का सहारा लेना पड़ रहा है।


बैरक के प्लेटफार्म (चबूतरे) पर लगे बिस्तर में मच्छरदानी लगाई है। जेल में रविवार को एक व्यक्ति के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद यहां सैनिटाइजेशन कराया गया। सोमवार को फायर ब्रिगेड की मशीन ने जेल गेट और परिसर में सैनिटाइजेशन किया।
उधर, जेल में सीसी कैमरों की संख्या और बढ़ाई गई है। जेल के अंदर बैरक परिसरों में 13 नए कैमरे लगाए गए हैं। सोमवार को कैमरा लगाने का काम चलता रहा। जेल में अंदर से बाहर तक 32 कैमरे पहले से ही लगे हैं। बता दें कि मुख्तार ने पंजाब की मोहाली की अदालत में सोमवार को वर्चुअल हाजिरी दी। यहां आने के बाद यह दूसरी अदालत की पेशी थी।


बांदा जिला अस्पताल के जो डॉक्टर सोमवार को संक्रमित पाए गए हैं, वह रविवार व सोमवार को बांदा जेल में बंद मुख्तार का चेकअप और इलाज करने गए थे। जांच के लिए उनका नमूना 11 अप्रैल को लिया गया था। ऐसे में मुख्तार समेत जेल में उनके संपर्क में आए अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी जांच के दायरे में आ गए हैं।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पूर्व विधायक ई-रिक्शा पर बैठ कर पहुंचे बांदा जेल, माफिया मुख्तार अंसारी से आधा घंटे तक हुई गुफ्तगू

City News Uttar Pradesh

माफिया मुख्तार अंसारी का गिरोह देश का सबसे “खूंखार अपराधी गैंग”, हाईकोर्ट ने जमानत अर्जी पर की बेहद गंभीर टिप्पणी

बांदा का ‘घोटालेबाज’ रोडवेज: किसके ‘संरक्षण’ में होता रहा ‘काला’ कारोबार ? रिकार्ड गायब !

City News Uttar Pradesh Desk

सदर विधायक प्रकाश का प्रयास : शिक्षा व्यवस्था को बनाया स्मार्ट !

City News Uttar Pradesh

पत्नी की हत्या में पति को हुई आजीवन कारावास: परिजनों को फंसाने की रची थी साजिश

City News Uttar Pradesh

जिलाधिकारी से व्यापारियों ने की खाद्य निरीक्षक द्वारा अवैध वसूली की शिकायत, डीएम ने एडीएम को सौंपी जांच

ब्रेकिंग न्यूज़