- विनोद मिश्रा
बांदा। जिला पंचायत चुनाव की सरगर्मी उबाल पर है। यहां तीस वार्ड हैं। वैसे तो हर वार्ड में भाजपा, सपा, बसपा, औऱ कांगेस अपने को मुकाबले में मान रही हैं, लेकिन वार्ड नंबर दस का चुनावी घमासान अभी से सर्वाधिक चरचा में आ गया है। यहां से भाजपा से ममता निषाद सपा से निवृतमान सदस्य दीपा सिंह गौड, एवं बसपा से पूर्व जिला पंचायत सदस्य सीता सिंह चुनाव मैदान में है। पर असली लड़ाई सीता औऱ दीपा के बीच ही होने की संभावना क्षेत्र वासी बता रहें हैं। इसमें सीता सिंह का पलड़ा ज्यादा भारी बताया जा रहा है !

वार्ड दस के सर्वे में चौपालों पर सीता सिंह के नाम पर मतदातओं का रूझान ज्यादा दिख रहा है! उसका एक कारण वह कथित बिकाऊ की जगह टिकाऊ पर जोर दे रहें हैं। इस संदर्भ में मुस्लिम मतदाता विशेष कर बसपा प्रत्याशी की औऱ ज्यादा मुड़ता दिख रहा है।

मुस्लिम मतदातओं की संख्या लगभग आठ हजार के लगभग है।जो निर्णायक भूमिका में है। ठाकुर, ब्राम्हण, निषाद, यादव औऱ अन्य जातियों के वोटों में बंटवारा है। सभी प्रत्याशी सेंध मारी में लगे है।

वार्ड दस में पहले चरण का कोरोना काल भी चुनावी मुद्दा बना हुआ है। मतदाताओ में यह चर्चा आम रूप से हो रही है की उस दौरान पूरे क्षेत्र में बसपा प्रत्याशी सीता सिंह के पति समाजसेवी जयराम सिंह (बछेऊरा) नें जरूरत मंद लोगों को भोजन,मास्क और सेनेटाइजर का लगातर वितरण कराया। उनके साथ चलने वाले वाहनों में भी यह सामाग्री हमेशा वितरण के लिये उपलब्ध रहती थी। जो अन्य में यह सेवा भाव नहीं दिखा।

इसलिए यहां मतदाता ‘दुख’ में ‘सुमरण’ करने वाले “जयराम-सीता “का गुणगान कर रहें हैं!यह कुछ तथ्य अभी हमने अपने शुरुवाती सर्वेक्षण में पाया हैं जो “सीता”को जीता के ऐतिहसिक लक्ष्य की ओर ले जाता सा दिखता है! यह स्थिति भाजपा, सपा प्रत्याशियों के लिये ‘लोहे के चने’ चबाने जैसी है !

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )




![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
