

- विनोद मिश्रा
बांदा। इस बार होली में जाम नहीं छलका पाएंगे। होली में किसी तरह की हुड़दंग से बचने के लिए जिला प्रशासन ने अहम फैसला लिया है। रंगों का त्योहार होली का खुमार चढ़ने लगा है।इस बार होली चार और पांच मार्च को मनाई जाएगी। इस बीच रमजान का पाक महीना भी चल रहा है। ऐसे में शराब के शौकीनों की होली फीकी पड़ सकती है। अगर आप भी होली का जश्न शराब के साथ मनाने की सोच रहे हैं तो पहले से ही इंतजाम कर लीजिए। होली पर शराब की दुकानें बंद रहने वाली हैं ?

वामदेव नगरी में होली पर किसी तरह की हुड़दंग न हो इसलिए जिला प्रशासन ने शराब की दुकानों को बंद करने का फैसला लिया है। जिलाधिकारी की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, जनपद में होली पर सभी प्रकार की मदिरा की दुकानें, देसी-विदेशी शराब, बीयर शॉप, मॉडल शॉप, होटल बार तथा रेस्टोरेंट बार 4 मार्च को शाम 5 बजे से 5 मार्च को दोपहर 2 बजे तक बंद रहेंगी।

बता दें कि होली पर पूरे प्रदेश में ड्राई डे रहता है। इस साल अभी तक प्रदेश के सभी जिलों में शराब की दुकानें बंद रखने का कोई आधिकारिक आदेश नहीं आया है। हालांकि, कई जिलों में जिला प्रशासन की ओर से शराब की दुकानें बंद करने का अपने स्तर पर फैसला लिया गया है। ज्यादातर जिलों में होली के दिन शाम पांच बजे के बाद शराब की दुकानें बंद कर दी जाती हैं।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)

![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
