
- विनोद मिश्रा
लखनऊ। योगी सरकार के नौवें “बजट” को जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने सर्वाधिक “प्रशंसनीय और सर्वग्राही” बताया है। कहा कि यह बजट केवल आर्थिक प्रावधानों का दस्तावेज नहीं,बल्कि ‘जल, जीवन और विकास’ के समन्वित दृष्टिकोण का प्रतीक है, जो प्रदेश को दीर्घकालिक स्थिरता और समृद्धि की ओर ले जाएगा।

राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने बताया कि इस बजट में जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत संचालित योजनाओं को विशेष प्राथमिकता दी गई है। गंगा की स्वच्छता और अविरलता के लिए संचालित नमामि गंगे परियोजना को कुल बजट का 39.11 प्रतिशत आवंटित किया गया है।

यह नदियों के संरक्षण, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण और जल प्रदूषण नियंत्रण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि सिंचाई विभाग के लिए 45 प्रतिशत बजट का प्रावधान किया गया है, जिससे प्रदेश में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार होगा।

नहरों के आधुनिकीकरण, नए बांधों और जलाशयों के निर्माण तथा जल प्रबंधन योजनाओं को गति मिलेगी। इससे किसानों को पर्याप्त सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी और कृषि उत्पादन में वृद्धि होगी। राज्य मंत्री निषाद ने कहा कि केंद्र सरकार के बजट में जल जीवन मिशन के लिए 67,300 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जिसका लाभ प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों को मिलेगा। इस योजना के माध्यम से हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने का लक्ष्य है। जल संसाधनों के संरक्षण और बेहतर प्रबंधन से न केवल पर्यावरण संतुलन कायम रहेगा,बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
