City News Uttar Pradesh
अनुज हनुमत की 'ब्रांड एंबेसडर' पर ताजपोशी: स्वच्छ भारत में 'निर्णायक भूमिका' बरकरार
उत्तर प्रदेश

अनुज हनुमत की ‘ब्रांड एंबेसडर’ पर ताजपोशी: स्वच्छ भारत में ‘निर्णायक भूमिका’ बरकरार

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

चित्रकूट। स्वच्छता, सामाजिक सरोकार और जनजागरूकता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहे युवा समाजसेवी, ओजस्वी वक्ता एवं पुरातत्वप्रेमी अनुज हनुमत को एक बार फिर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। नगर पंचायत मानिकपुर के स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2026 के अंतर्गत अनुज हनुमत को पुनः ‘ब्रांड एंबेसडर’ नियुक्त किया गया है। यह मनोनयन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के महत्वाकांक्षी ‘स्वच्छ भारत मिशन’ को ‘धरातल पर और अधिक प्रभावी’ बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

अनुज हनुमत की 'ब्रांड एंबेसडर' पर ताजपोशी: स्वच्छ भारत में 'निर्णायक भूमिका' बरकरार

इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष रानी देवी एवं विधायक प्रतिनिधि विनोद द्विवेदी द्वारा अनुज हनुमत को प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में स्वच्छता अभियान से जुड़े कई नागरिक भी उपस्थित रहे। ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने पर अनुज हनुमत ने कहा कि पीएम मोदी और सीएम योगी के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के चलते समाज में निरंतर सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जिस प्राथमिकता और विश्वास के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी पुनः दी गई है, उसके लिए वे प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री के साथ-साथ जिलाधिकारी पुलकित गर्ग, नगर पंचायत अध्यक्ष रानी देवी, पूर्व अध्यक्ष विनोद द्विवेदी और सभी विशिष्टजनों के प्रति आभार व्यक्त करते हैं।

अनुज हनुमत की 'ब्रांड एंबेसडर' पर ताजपोशी: स्वच्छ भारत में 'निर्णायक भूमिका' बरकरार

अनुज हनुमत ने स्पष्ट किया कि वे ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के तहत नगर में संचालित सभी कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करते हुए आम जनमानस के हितों को सर्वोपरि रखकर कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान की सफलता में स्वच्छता कर्मचारियों (स्वच्छता ग्राही) की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। नगर पंचायत द्वारा इस वर्ष दो अन्य नागरिकों को भी ब्रांड एंबेसडर के रूप में जोड़ा गया है। पुराना मानिकपुर निवासी अनिल गुर्दवान और महावीर नगर निवासी मनोज जायसवाल को भी स्वच्छता अभियान की जिम्मेदारी सौंपी गई है। गौरतलब है कि अनुज हनुमत वर्ष 2019 से लगातार नगर पंचायत मानिकपुर के ब्रांड एंबेसडर के रूप में कार्य कर रहे हैं। उनकी सक्रियता, जनसंपर्क और जागरूकता अभियानों के चलते नगर में स्वच्छता को लेकर सकारात्मक माहौल बना है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील नें बनाया कमल : दीवार लेखन पर दिया जोर

City News Uttar Pradesh

डेंगू को लेकर स्वास्थ्य महकमा हुआ चैकन्ना: मच्छरों का लार्वा मिलने पर 24 गृहस्वामियों को नोटिस

City News Uttar Pradesh

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत, साथी की हालत गंभीर, बांदा में पढ़ाई कर रहा था युवक

City News Uttar Pradesh

दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार बाइक की खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली से भिड़ंत, एक की मौत, भाई समेत दो गंभीर

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश नें गोविंद सागर बांध का किया स्थलीय निरीक्षण: पकड़ी खामियां

बांदा : रूपये की लेनदेन के विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे वृद्ध की मौत, पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार

ब्रेकिंग न्यूज़