City News Uttar Pradesh
अतिक्रमण पर प्रशासन का 'गरजा' बुलडोजर: मुख्य चौराहे पर 'ध्वस्तीकरण' से हड़कंप
उत्तर प्रदेश

अतिक्रमण पर प्रशासन का ‘गरजा’ बुलडोजर: मुख्य चौराहे पर ‘ध्वस्तीकरण’ से हड़कंप

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। बबेरू कस्बे में सोमवार सुबह ‘प्रशासन’ ने ‘अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी और सख्त कार्रवाई’ करते हुए मुख्य चौराहे और अतर्रा रोड पर ‘बुलडोजर’ चलाया। चौराहे के चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण के उद्देश्य से चलाए गए इस अभियान के दौरान अवैध रूप से बनी कई दुकानों और मकानों को ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई शुरू होते ही पूरे कस्बे में हड़कंप मच गया।

अतिक्रमण पर प्रशासन का 'गरजा' बुलडोजर: मुख्य चौराहे पर 'ध्वस्तीकरण' से हड़कंप

अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान बांदा सदर एसडीएम नमन मेहता, बबेरू एसडीएम अविनाश कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी सौरभ सिंह, पीडब्ल्यूडी के जेई रावेंद्र सिंह और राजेश कुमार सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। प्रशासन ने आधा दर्जन से अधिक जेसीबी और बुलडोजरों की मदद से कार्रवाई को अंजाम दिया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई पूर्व नियोजित थी।

अतिक्रमण पर प्रशासन का 'गरजा' बुलडोजर: मुख्य चौराहे पर 'ध्वस्तीकरण' से हड़कंप

पीडब्ल्यूडी और राजस्व विभाग द्वारा करीब एक माह पूर्व तीन चरणों में नोटिस जारी कर दुकानदारों और मकान मालिकों को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए थे। कई लोगों ने नोटिस के बाद स्वयं ही अतिक्रमण हटा लिया था, लेकिन कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण न हटाने पर प्रशासन ने कानूनी कार्रवाई की। सुबह जैसे ही बुलडोजर चला, देखते ही देखते कई दुकानें और मकान मलबे में तब्दील हो गए। कार्रवाई के दौरान सैकड़ों की संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल और पीएसी के जवानों को तैनात किया गया, जिन्होंने भीड़ को हटाकर शांति व्यवस्था बनाए रखी।

अतिक्रमण पर प्रशासन का 'गरजा' बुलडोजर: मुख्य चौराहे पर 'ध्वस्तीकरण' से हड़कंप

प्रशासन का कहना है कि अतिक्रमण हटने से अब मुख्य चौराहे पर यातायात व्यवस्था सुचारू होगी और चौड़ीकरण व सौंदर्यीकरण का कार्य तेजी से शुरू किया जाएगा। इससे कस्बे को आधुनिक और सुव्यवस्थित स्वरूप मिलेगा।अभियान के दौरान तहसीलदार हेमराज सिंह बनल, नायब तहसीलदार मनोहर सिंह, बबेरू कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह राजावत, सहित आसपास के थानों का पुलिस बल और पीएसी के जवान पूरी मुस्तैदी के साथ डटे रहे।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : डीएम के लिये बेदां खादर खान बनी चुनौती,असलहों के घेरे में खनन…

City News Uttar Pradesh

सुकन्या योजना : लापरवाही की शिकार, जनता परेशान ! …

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश ‘लोकतंत्र की जड़ों’ को ‘मजबूत’ करने उतरे मैदान में: ‘समीक्षा’ में दिये निर्देश

City News Uttar Pradesh

कांग्रेसियों ने मांगा गृह मंत्री का इस्तीफा, युवा कांग्रेस अध्य्क्ष के नेतृत्व में पार्टी ने सौंपा ज्ञापन …

City News Uttar Pradesh

प्रतिनिधि अंकित गुप्ता ने होली के बाद संभाली सफाई व्यवस्था: युद्धस्तर पर चला अभियान

जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश का हमला: शिवपाल पर तंज, बकरे की मां कब तक मनायेगी खैर !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़