30 C
Lucknow
August 26, 2026
City News Uttar Pradesh
जिस 'लियरजेट' प्लेन में सवार थे डिप्टी सीएम अजित पवार उसे 'सुपर लाइट' विमान क्यों कहते हैं ?
देश विदेशराजनीति

जिस ‘लियरजेट’ प्लेन में सवार थे डिप्टी सीएम अजित पवार उसे ‘सुपर लाइट’ विमान क्यों कहते हैं ?

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का बुधवार को विमान हादसे में निधन हो गया। हादसा बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान हुआ और अजित पवार के साथ पर्सनल असिस्टेंट, सुरक्षाकर्मी और प्लेन स्टाफ समेत 5 लोगों की जान गई है। वह मुंबई से चार्टर्ड प्लेन के जरिए बारामती गए थे। लैंडिंग के दौरान विमान रनवे से फिसल गया। अजित पवार जिस विमान से बारामती गए थे उसे ‘लियरजेट’ 45 बताया गया है। इसे सुपरलाइट भी कहते हैं।

जिस 'लियरजेट' प्लेन में सवार थे डिप्टी सीएम अजित पवार उसे 'सुपर लाइट' विमान क्यों कहते हैं ?

‘लियरजेट’ 45 एयरक्राफ्ट एक ट्विन इंजन वाला ‘लाइट बिजनेस जेट’ है जिसे आमतौर पर कॉर्पोरेट और वीआईपी यात्राओं के लिए इस्तेमाल किया जाता है। खास बात है कि इसे इस तरह से डिजाइन किया गया है कि कम दूरी के रूट और बारामती जैसे छोटे और रीजनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग के लिए परफेक्ट रहते हैं। एविएशन इंडस्ट्री में ‘लियरजेट’ 45 को सुपर लाइट जेट कैटेगरी में रखा गया है। जिसकी शुरुआत 90 के दशक में हुई थी।

जिस 'लियरजेट' प्लेन में सवार थे डिप्टी सीएम अजित पवार उसे 'सुपर लाइट' विमान क्यों कहते हैं ?

– Learjet 45 को क्यों कहते है सुपर लाइट?

Learjet 45 को कई कारणों से सुपर लाइट कहते हैं। सुपर लाइट जेट अपनी हाई स्पीड और लम्बी रेंज की क्षमता के लिए जाना जाता है। यह ‘आठ सीटर’ वाला विमान होता है, इसे डबल क्लब अरेंजमेंट के लिए जाना जाता है। जिसमें गैलरी के साथ लैवेटरी (Washroom) भी है। भले ही इसे सुपर लाइट कहा गया है, लेकिन कंफर्ट के लेवल पर इसमें कम्प्रोमाइज नहीं किया गया। सुपर लाइट जेट करीब 3.5 घंटे की यात्रा के लिए बेहतर माने जाते हैं। यही वजह है कि प्राइवेट जेट के तौर पर इनका इस्तेमाल बढ़ा।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

योगी आदित्यनाथ का शपथ ग्रहण : प्रधानमंत्री मोदी के साथ 12 राज्यों के मुख्यमंत्री और पांच उप मुख्यमंत्री भी बनेंगे साक्षी, उत्तर प्रदेश के सभी प्रमुख उद्योगपति आमंत्रित

यूपी की सियासत में केशव इन, दिनेश आउट : दिनेश शर्मा की जगह ब्रजेश पाठक क्यों बने डिप्टी सीएम, केशव प्रसाद मौर्य को क्यों रखा गया बरकरार ?

यूपी चुनाव 2022: कांग्रेस के स्टार प्रचार नसीमुद्दीन की फिसल गई जुबान, बसपा प्रमुख मायावती के लिए ये क्या बोल गए

City News Uttar Pradesh

राजनीति : भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का सपा पर तीखा हमला, बोले- एसी कमरों में रहने वाले लगा रहे मिथ्या आरोप

City News Uttar Pradesh

पूर्व मंत्री दद्दू प्रसाद बोले: समाज जोड़ना सपा की राजनीति, भाजपा की रणनीति नफरत फैलाना !

City News Uttar Pradesh

IND vs PAK: दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने तोड़ दिया सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड, वनडे में सबसे कम पारियों में बनाए 13 हजार रन

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़