31.9 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
विधायक प्रकाश का 'कड़ा' रुख: निरीक्षण में खुली पोल, अफसरों व ठेकेदारों को लगाई 'फटकार'
उत्तर प्रदेश

विधायक प्रकाश का ‘कड़ा’ रुख: निरीक्षण में खुली पोल, अफसरों व ठेकेदारों को लगाई ‘फटकार’

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। नगर में करोड़ों रुपये की लागत से बन रही आरसीसी सड़कों की “असल तस्वीर” उस समय सामने आ गई, जब सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी “अचानक” औचक निरीक्षण पर पहुंच गए। बिना पूर्व सूचना हुए इस दौरे से कार्यदायी संस्थाओं और ठेकेदारों में “अफरा-तफरी” मच गई। विधायक ने मौके पर पहुंचते ही निर्माण कार्यों की बारीकी से जांच की और कई स्थानों पर गंभीर खामियां देखकर अधिकारियों और ठेकेदारों को “आड़े हाथों” लिया।

विधायक प्रकाश का 'कड़ा' रुख: निरीक्षण में खुली पोल, अफसरों व ठेकेदारों को लगाई 'फटकार'

विधायक प्रकाश द्विवेदी तिंदवारी रोड, कालूकुआं और इंद्रप्रस्थ नगर क्षेत्र में चल रहे आरसीसी सड़क निर्माण कार्यों का पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के साथ जायजा ले रहे थे। निरीक्षण के दौरान घटिया निर्माण सामग्री, अधूरा कार्य और गुणवत्ता मानकों की अनदेखी जैसी गड़बड़ियां सामने आईं। यह देखकर विधायक खासे नाराज नजर आए और उन्होंने मौके पर ही “कड़ी फटकार लगाई।

विधायक प्रकाश का 'कड़ा' रुख: निरीक्षण में खुली पोल, अफसरों व ठेकेदारों को लगाई 'फटकार'

विधायक ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सड़कें वर्षों तक टिकने के लिए बनती हैं,न कि कुछ महीनों में उखड़ने के लिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन स्थानों पर कमियां पाई गई हैं,उन्हें तत्काल सुधार कराया जाए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि दोबारा निरीक्षण में खामियां मिलीं तो संबंधित ठेकेदारों और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विधायक प्रकाश का 'कड़ा' रुख: निरीक्षण में खुली पोल, अफसरों व ठेकेदारों को लगाई 'फटकार'

निरीक्षण के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित बासू और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। विधायक ने अधिकारियों से निर्माण की प्रगति, उपयोग की जा रही सामग्री और समयसीमा की जानकारी ली और हर बिंदु पर जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए।

विधायक प्रकाश का 'कड़ा' रुख: निरीक्षण में खुली पोल, अफसरों व ठेकेदारों को लगाई 'फटकार'

विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि विकास कार्यों में देरी और गुणवत्ता से समझौता दोनों ही जनता के साथ धोखा है। उन्होंने साफ कहा कि सभी आरसीसी सड़कें तय समय पर पूरी हों और निर्माण में मानकों का शत-प्रतिशत पालन हो। किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई तय है। विधायक ने कहा कि इन सड़कों के निर्माण से नगर की कनेक्टिविटी मजबूत होगी और आवागमन सुगम बनेगा।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

आगामी चुनाव के लिए पुलिस फोर्स को ब्रीफ कर किया गया रवाना

City News Uttar Pradesh

News-चाचा ने अपहरण कर 8 वर्षीय भतीजे को उतारा मौत के घाट…

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश नें सम्मेलन को बनाया मनभावन : नारी वंदन अधिनयम की किया व्याख्या

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश ‘गरीबों’ का कर रहे ‘कल्याण’: जरूरतमंदों के ‘चेहरे’ पर लौटी ‘मुस्कान’

City News Uttar Pradesh

खौफनाक अंत: अवैध संबंध के ‘शक’ में दो जिंदगियां ख़त्म, हत्यारोपी पति का लटका मिला शव

डीएम आनंद का प्रयास : महिला सशक्तीकरण करण हो कारगार …

ब्रेकिंग न्यूज़