26.7 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
सुनहरा मौका: एक जनवरी को 18 साल के हो रहे हों तो बन सकते हैं 'मतदाता'
उत्तर प्रदेश

सुनहरा मौका: एक जनवरी को 18 साल के हो रहे हों तो बन सकते हैं ‘मतदाता’

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत ‘मतदान’ में जुड़ने का सुनहरा अवसर उन युवाओं के लिए आया है,जिनका नाम अब तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं हो सका है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा एक जनवरी 2026 को अर्हता तिथि मानते हुए विधानसभा निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान पूरे जिले में तेज़ी से चलाया जा रहा है।

सुनहरा मौका: एक जनवरी को 18 साल के हो रहे हों तो बन सकते हैं 'मतदाता'

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि एक जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके या कर रहे युवक-युवतियां, जिनका नाम मतदाता सूची में नहीं है, वे फॉर्म-6 भरकर मतदाता बन सकते हैं। मतदाता पंजीकरण की प्रक्रिया को सरल और सुलभ बनाते हुए निर्वाचन आयोग ने ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध कराई है। इच्छुक नागरिक voters.eci.gov.in पोर्टल पर जाकर फॉर्म-6 ऑनलाइन भर सकते हैं। वहीं, जिन लोगों को ऑनलाइन आवेदन में असुविधा है, वे फॉर्म-6 ऑफलाइन भरकर संबंधित बीएलओ को सौंप सकते हैं।

सुनहरा मौका: एक जनवरी को 18 साल के हो रहे हों तो बन सकते हैं 'मतदाता'

एडीएम कुमार धर्मेंद्र ने बताया कि मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6 के साथ हस्ताक्षरित घोषणा पत्र देना अनिवार्य है। साथ ही पहचान और पात्रता के प्रमाण के रूप में निर्धारित दस्तावेजों में से किसी एक स्वप्रमाणित अभिलेख को आवेदन के साथ संलग्न करना होगा। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि सही और पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएं ताकि सत्यापन प्रक्रिया में कोई बाधा न आए।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम अनुराग का “अनुराग” : दिव्यांग एवं स्वतन्त्रता सेनानी आश्रित को दिया आवास

City News Uttar Pradesh

लेडी गैंग का ‘आतंक खत्म’: लाखों की टप्पेबाजी का ‘काला खेल’ बेनकाब, 6 अपराधी गिरफ्तार

खुशियों भरी रात बनी ‘काल’: शादी से लौटते वक्त भाई-बहन की मौत, एक पल में ‘उजड़ा’ परिवार

City News Uttar Pradesh

डीएम जे रीभा हुई नाराज : कृषक दुर्घटना कल्याण योजना में क्यों है बुरा हाल

City News Uttar Pradesh

जलशक्ति मंत्री रामकेश नें कहा उपचुनावों में भाजपा हीं जीतेगी: मिल रहा भारी जन समर्थन

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री रामकेश नें कलश एकत्रीकरण समारोह का रचा इतिहास: मच गई झूम

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़