City News Uttar Pradesh
बांदा की 'हवा' दिल्ली जैसी हुई 'ज़हरीली': छात्र नेताओं ने छेड़ा 'स्वच्छ हवा' का जनांदोलन
उत्तर प्रदेश

बांदा की ‘हवा’ दिल्ली जैसी हुई ‘ज़हरीली’: छात्र नेताओं ने छेड़ा ‘स्वच्छ हवा’ का जनांदोलन

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। अब तक खुद को प्रदूषण से अपेक्षाकृत सुरक्षित मानने वाला बुंदेलखंड का बांदा शहर भी वायु प्रदूषण की गिरफ्त में आ चुका है। राजधानी दिल्ली की तर्ज पर बांदा की हवा भी अब ‘खराब’ श्रेणी में पहुंच गई है। ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 253 दर्ज किया गया है, जो सीधे-सीधे आमजन के स्वास्थ्य पर खतरे की घंटी है।

बांदा की 'हवा' दिल्ली जैसी हुई 'ज़हरीली': छात्र नेताओं ने छेड़ा 'स्वच्छ हवा' का जनांदोलन

हैरानी की बात यह है कि बांदा में न तो बड़े उद्योग हैं और न ही भारी औद्योगिक उत्सर्जन, इसके बावजूद हवा का इस स्तर तक प्रदूषित होना स्थानीय लापरवाही और प्रशासनिक उदासीनता की ओर इशारा करता है। बढ़ते प्रदूषण के खिलाफ अब शहर के छात्र नेता सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक उतर आए हैं। और बांदा को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए एक संगठित मुहिम शुरू कर दी है।

बांदा की 'हवा' दिल्ली जैसी हुई 'ज़हरीली': छात्र नेताओं ने छेड़ा 'स्वच्छ हवा' का जनांदोलन

डिजिटल प्लेटफॉर्म और जनसंपर्क के ज़रिये छात्र नेताओं ने शहरवासियों को जागरूक करने की मुहिम छेड़ी है। उनका कहना है कि कचरा जलाना, प्लास्टिक दहन, वाहनों का अंधाधुंध प्रयोग और हरियाली की भारी कमी बांदा की हवा को धीरे-धीरे ज़हर बना रही है।

बांदा की 'हवा' दिल्ली जैसी हुई 'ज़हरीली': छात्र नेताओं ने छेड़ा 'स्वच्छ हवा' का जनांदोलन

छात्र नेता लव सिन्हा ने कहा, हमारा भविष्य साफ हवा पर टिका है। यदि अभी नहीं संभले, तो आने वाली पीढ़ियां हमें माफ नहीं करेंगी। शैलेंद्र कुमार वर्मा ने चेताया, बांदा छोटा शहर है, फिर भी (एक्यूआई) 253 पहुंचना बताता है कि हम ‘गंभीर भूल’ कर रहे हैं। यशराज गुप्ता ने पर्यावरण विभाग से तत्काल हस्तक्षेप की मांग करते हुए कहा कि अब सिर्फ आंकड़ों से नहीं, ठोस कार्रवाई से काम चलेगा।

बांदा की 'हवा' दिल्ली जैसी हुई 'ज़हरीली': छात्र नेताओं ने छेड़ा 'स्वच्छ हवा' का जनांदोलन

साजिद अली बोले, दूषित हवा में जीना हमारी मजबूरी बनती जा रही है, जो भविष्य के लिए खतरनाक संकेत है। वहीं दीपक गुप्ता ने विश्वास जताया कि यदि छात्र और नागरिक एकजुट हो गए, तो निश्चित तौर पर बदलाव आएगा। छात्र नेताओं ने लोगों से पाँच ठोस कदम उठाने की अपील की है जिसमे हरियाली बढ़ाने, वाहनों का संयमित उपयोग, कचरा जलाने पर पूर्ण रोक व सिंगल यूज़ प्लास्टिक का बहिष्कार और मोहल्ला स्तर पर स्वच्छता और निगरानी को महत्वपूर्ण बताया है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जल शक्ति मंत्री रामकेश नें पर्दा उठाया: डार्क जोन आधे हुए, यूपी बना देश का ‘जल मॉडल’

City News Uttar Pradesh Desk

मौत पर भी मलाई: दो हजार ‘मुर्दे’ सरकार से उठा रहे थे पैसा, पेंशन घोटाले से मचा हड़कंप !

City News Uttar Pradesh

बांदा नगर पालिका चुनाव: “प्रकाश के तेज पुंज” से “अहंकार हो गया भस्म” !

City News Uttar Pradesh

मंडल जेल में डीएम एवं एसपी का छापा: मुख्तार की बैरक की ली तलाशी

City News Uttar Pradesh

घर में घुसकर छेड़खानी और फायरिंग : कोर्ट के आदेश पर आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज

City News Uttar Pradesh

जिम्मेदार नागरिक बनकर पुलिस के साथ बढ़ायें कदमः सीओ

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़