24.5 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
गर्म कपड़ा कारोबार 'कांपा' : 35 करोड़ का 'स्टॉक' फंसा, 'व्यापारियों' की 'बढ़ी बेचैनी'
उत्तर प्रदेश

गर्म कपड़ा कारोबार ‘कांपा’ : 35 करोड़ का ‘स्टॉक’ फंसा, ‘व्यापारियों’ की ‘बढ़ी बेचैनी’

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। जिले में ठंड इस बार कारोबारियों के साथ मानो आंख-मिचौली खेल रही है। गर्म कपड़ा कारोबारियों की धड़कनें बढ़ गई हैं। दिसंबर आधा बीत चुका है, लेकिन ठंड अब तक अपने पूरे तेवर नहीं दिखा पाई है। न सुबह गलन है, न शाम को कंपकंपाने वाली ठिठुरन। मौसम की इसी बेरुखी ने जिले के गर्म कपड़ा बाजार को मंदी की गिरफ्त में ला दिया है। स्वेटर, जैकेट, शॉल और ऊनी कपड़ों से दुकानें तो सजी-धजी हैं, लेकिन ग्राहकों की आवाजाही उम्मीद से कहीं कम है।

गर्म कपड़ा कारोबार 'कांपा' : 35 करोड़ का 'स्टॉक' फंसा, 'व्यापारियों' की 'बढ़ी बेचैनी'

हर साल दिसंबर आते ही बाजारों में रौनक लौट आती है। लोग बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के लिए ऊनी कपड़ों की खरीदारी शुरू कर देते हैं। लेकिन इस बार हालात जुदा हैं। हल्की सर्दी के चलते लोग गर्म कपड़े खरीदने को टाल रहे हैं। जरूरत के हिसाब से ही खरीदारी हो रही है। कारोबारियों की उम्मीदों पर पानी फिरता नजर आ रहा है।

गर्म कपड़ा कारोबार 'कांपा' : 35 करोड़ का 'स्टॉक' फंसा, 'व्यापारियों' की 'बढ़ी बेचैनी'

जिले में छोटे-बड़े मिलाकर करीब पौने तीन सौ गर्म कपड़ों की दुकानें हैं। स्थानीय व्यापारियों के साथ बाहर से आकर अस्थायी दुकानें लगाने वाले भी इस कारोबार से जुड़े हैं। व्यापारियों के अनुसार, सर्दी के मौसम को देखते हुए इस बार भी बड़े पैमाने पर स्टॉक मंगाया गया था। अनुमान के मुताबिक जिले में करीब 35 करोड़ रुपये का गर्म कपड़ा बाजार में उतारा गया है। लेकिन ग्राहक कम हैं।

गर्म कपड़ा कारोबार 'कांपा' : 35 करोड़ का 'स्टॉक' फंसा, 'व्यापारियों' की 'बढ़ी बेचैनी'

दुकानदारों का कहना है कि यदि दिसंबर के आखिरी और जनवरी के शुरुआती दिनों में ठंड ने जोर नहीं पकड़ा, तो हालात और बिगड़ सकते हैं। कई व्यापारियों ने उधार पर माल उठाया है। सीजन में बिक्री नहीं होने की स्थिति में माल के डंप होने का खतरा मंडरा रहा है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम नगेंद्र का बड़े बकायादारों पर नजर टेढ़ी : सख्ती से वसूली के दिये निर्देश

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश नें पेयजल पर ली क्लास : अधिकारी भय से हुये बदहवास ! …

City News Uttar Pradesh

रिश्ते का कत्ल: ससुर ने कुल्हाड़ी से काटकर बहु की कर दी हत्या, फिर अपनी दे दी जान

City News Uttar Pradesh

सांसद ने लोकसभा में उठाई “फोरलेन” सड़क की मांग: बुंदेलखंड की जनता का गूंजा दर्द

डीएम ने कसी ‘नकेल’: करोड़ों के पौधारोपण में ‘लापरवाही’ नहीं होगी बर्दाश्त, अब रुकेगा भुगतान

City News Uttar Pradesh Desk

मौत बहाने से आई औऱ ‘बालक’ क़े हर लिये ‘प्राण’: शोक में परिवार

ब्रेकिंग न्यूज़