City News Uttar Pradesh
लाल सोने का 'काला साम्राज्य': मौरंग माफियाओं की उडी नींद, लोकेटर 'राडार' पर ?
उत्तर प्रदेश

विधायक प्रकाश की ‘पहल’ रंग लाई: मेडिकल कॉलेज में बन रही चाइल्ड इमरजेंसी से बड़ी राहत

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। चित्रकूटधाम मंडल के लाखों बच्चों के इलाज से जुड़ी एक ऐतिहासिक पहल अब मूर्त रूप ले रही है। सदर विधायक प्रकाश दिवेदी की निगरानी और निरंतर प्रयासों से रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में अब अलग ‘बाल रोग इमरजेंसी’ का निर्माण तेज़ी पर है।

विधायक प्रकाश की बांदा को बड़ी सौगात:फोरलेन परियोजना से बदल जाएगी नगर की सूरत

अस्पताल की मौजूदा कॉमन इमरजेंसी में रोज़ाना बढ़ती भीड़, गंभीर बच्चों के लिए जगह की कमी और संक्रमण के खतरे ने लंबे समय से माता-पिता की चिंता बढ़ाई हुई थी। अब पहली बार बच्चों के लिए विशेष, पूर्ण सुरक्षित और आधुनिक ‘चाइल्ड इमरजेंसी यूनिट’ तैयार हो रहा है। नई इमरजेंसी यूनिट में 4 सामान्य बेड,1 आइसोलेशन बेड, 1 वेंटिलेटरयुक्त रिजर्व बेड एक अलग ट्रायल बेड। यह व्यवस्था बच्चों की स्थिति का तुरंत आकलन कर इलाज शुरू करने के उद्देश्य से की गई है।

डॉ.शंकर कबीर बने सर्जरी के 'कोहिनूर' : दुआओं में बसने लगा नाम, रच रहे कीर्तिमान

मेडिकल कॉलेज में बाल रोग विशेषज्ञों की टीम को खास तौर पर इस यूनिट में तैनात किया जा रहा है 8 पीजी छात्र,1 सीनियर रेज़िडेंट, 3 फैकल्टी डॉक्टर कुल 12 विशेषज्ञ डॉक्टरों की चौबीसों घंटे की सेवा इसे मंडल का सबसे बड़ा और सक्षम बाल रोग आपात केंद्र बनाएगी। अब तक बांदा, चित्रकूट, महोबा और हमीरपुर जिलों से गंभीर हालत में लाए गए बच्चों को कॉमन इमरजेंसी में भर्ती करना पड़ता था। भीड़, संक्रमण और जगह की कमी इलाज में सबसे बड़ी बाधा थी। विधायक प्रकाश दिवेदी ने कहा है की यह इमरजेंसी यूनिट हजारों परिवारों को राहत देगी। हम स्वास्थ्य सेवाओं को लगातार बेहतर बना रहे हैं।”

 

मेडिकल कॉलेज ने रचा इतिहास: गले से निकाली बड़ी गांठ, प्राचार्य कौशल ने टीम को दी बधाई

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुनील कौशल ने बताया इमरजेंसी यूनिट का ढांचा एवं इंटीरियर पार्टिशन पूरा हो गया है।बिजली फिटिंग का काम चल रहा है और उपकरण लगते ही यूनिट चालू हो जाएगी।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मंत्री रामकेश निषाद बिखरेगें चंदन की खुशबू: महकेगा तन और मन

City News Uttar Pradesh

“लाल टोपी” से रेड एलर्ट पर रालोद के वीरेंद्र साक्षी का करारा तंज, भाजपा दंग !

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश का ‘ओजस्वी’ संबोधन: बाँदा से निकली ‘राष्ट्रनिष्ठ विचारधारा’ की ‘चिंगारी’

City News Uttar Pradesh

मलाईदार विभागों में ठेकेदार सुरेश गुप्ता का ‘जलजला’: जांच की आंच तक नहीं पहुंचती, क्या है ‘रहस्य’ ?

City News Uttar Pradesh

बांदा में यमुना नदी में नहाते समय जीजा की डूबकर मौत, गोताखोरों ने दो सालों की बचाई जान

ड्रीम प्रोजेक्ट है नमामि गंगे परियोजना : हीला हवाली पर होगी कार्यवाई …

ब्रेकिंग न्यूज़