City News Uttar Pradesh
अरछा बरेठी गांव का 'अस्तित्व' खतरे में: हर साल 'बाढ़' से सैकड़ों लोग 'बेघर'
उत्तर प्रदेश

अरछा बरेठी गांव का ‘अस्तित्व’ खतरे में: हर साल ‘बाढ़’ से सैकड़ों लोग ‘बेघर’

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

चित्रकूट। जिले में राजापुर तहसील के अंतर्गत आने वाला गांव अरछा बरेठी इस समय अपने अस्तित्व के संकट से जूझ रहा है। हर साल बरसात के मौसम में आने वाली पैसुनी नदी की बाढ़ से गांव में तबाही मच जाती है। नदी के लगातार कटान से अब हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि गांव का बड़ा हिस्सा खतरे में है।

अरछा बरेठी गांव का 'अस्तित्व' खतरे में: हर साल 'बाढ़' से सैकड़ों लोग 'बेघर'

सैकड़ों ग्रामीण हर बरसात में बेघर होकर खेतों और खलिहानों में झोपड़ियां डालने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि हर साल यह समस्या दोहराई जाती है, लेकिन आज तक किसी जनप्रतिनिधि या अधिकारी ने इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाया। गांव के युवा समाजसेवी शंकर यादव पिछले पांच वर्षों से पैसुनी नदी के कटान को रोकने की मांग उठा रहे हैं।

अरछा बरेठी गांव का 'अस्तित्व' खतरे में: हर साल 'बाढ़' से सैकड़ों लोग 'बेघर'

उन्होंने जिलाधिकारी, मुख्यमंत्री और जलशक्ति मंत्री को पत्र लिखकर नदी में पिचिंग कार्य कराए जाने की मांग की है, ताकि गांव को बचाया जा सके। शंकर यादव का कहना है कि हमने बार-बार शासन-प्रशासन से गुहार लगाई है, लेकिन अभी तक किसी स्तर पर सुनवाई नहीं हुई।

अरछा बरेठी गांव का 'अस्तित्व' खतरे में: हर साल 'बाढ़' से सैकड़ों लोग 'बेघर'

अधिकारी केवल सर्वे कर चले जाते हैं, मगर कोई कार्यवाही नहीं होती। इस बीच सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने इस समस्या पर सर्वेक्षण किया, लेकिन विभाग के उच्चाधिकारियों, विशेषकर मुख्य अभियंता बेतवा झांसी सर्किल, ने इस मांग को “औचित्यहीन” बताया। उनका कहना है कि “इस क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति नहीं बनती।”

अरछा बरेठी गांव का 'अस्तित्व' खतरे में: हर साल 'बाढ़' से सैकड़ों लोग 'बेघर'

ग्रामीणों ने विभाग के इस रुख पर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि “जिन अधिकारियों को जमीनी हकीकत का अंदाजा नहीं, वे कैसे समाधान देंगे ?” नवागंतुक डीएम पुलकित गर्ग से ग्रामीणों को उम्मीद है कि वह इस गंभीर समस्या पर ध्यान देंगे और पैसुनी नदी के कटान को रोकने के लिए ठोस कदम उठाएंगे।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बीडीए की ‘मेगा प्लानिंग’: ‘विकास’ को मिलेगी नई रफ्तार, घर का ‘सपना’ होगा साकार

City News Uttar Pradesh

अशोक गौर ‘भीम’ रूप में दिखे: संविधान और सामाजिक न्याय का दिया संदेश, दिखी अलग ‘छाप’

बुंदेलखंड की मिट्टी बीमार, ताकत धंसी एक मीटर नीचे

City News Uttar Pradesh

Banda : बेरोजगारी व निजीकरण के खिलाफ सपाइयों का हल्लाबोल, कहा जुमलेबाजी नही रोजगार चाहिए

City News Uttar Pradesh

रोशनी में नहाया बांदा: दीयों की ‘लौ’ और ‘आतिशबाजी’ के सतरंगों से मनी दीपावली

City News Uttar Pradesh Desk

नाले की बाढ़ में उजड़े आशियाने: कांग्रेस पहुंची पीड़ितों के साथ, बंधाया हौसला

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़