
- विनोद मिश्रा
बांदा। भागवत प्रसाद मेमोरियल इंटर कॉलेज का खेल मैदान शनिवार को बच्चों की ‘ऊर्जा, उत्साह और उमंग’ से ‘झनझना’ उठा। ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन इस बार केवल खेलों का कार्यक्रम नहीं रहा, यह बच्चों की प्रतिभा, स्कूलों की तैयारी, अभिभावकों के उत्साह और शिक्षा व्यवस्था की दिशा का बड़ा परीक्षा मंच बन गया।

मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष मालती बासू ने जैसे ही कार्यक्रम का शुभारंभ किया, पूरा मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। उपस्थित छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अभिभावकों में एक अलग ही ऊर्जा दिखाई दी।

अध्यक्ष मालती बासू ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा “खेल केवल समय बिताने का साधन नहीं, बल्कि आत्मविश्वास का ईंधन हैं। खेल बच्चों में जीतने की नहीं, सही तरीके से लड़ने की क्षमता विकसित” करते हैं। अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व ये सब खेल के मैदान में पैदा होते हैं।

उन्होंने कहा की खेल मुकाबलों में बच्चों ने जो कौशल दिखाया,वह बताता है कि जिले में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। सम्मान समारोह में मालती बासू ने बच्चों से कहा हर बच्चा विजेता है, क्योंकि आप मैदान में उतरे। गिरकर उठने की शक्ति ही जीवन का सबसे बड़ा खेल है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
