
- विनोद मिश्रा
बांदा। बबेरू विधानसभा के समाजवादी पार्टी के विधायक विशंभर सिंह यादव ने जनता के दिलों में भरोसे की विश्वसनीय किरण जगाई है। जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुंचाने और जमीनी समस्याओं का समाधान कराने में सक्रिय इस जनप्रतिनिधि ने एक बार फिर ‘अपने व्यवहार और शब्दों’ से लोगों का ‘दिल’ जीत लिया।

विधायक विशंभर यादव ने अपने सोशल संदेश में कहा “मैं जनता का सेवक हूँ। मुझे अपने क्षेत्र की हर समस्या की चिंता है। मेरी आप सबसे विनम्र अपील है कि आप लोग केवल सोशल मीडिया या फेसबुक पर अपनी समस्या लिखने के बजाय सीधे मुझसे मिलें, ताकि मैं आपकी बात को प्रभावी ढंग से अधिकारियों तक पहुंचाकर तत्काल समाधान करा सकूं।” विधायक विशम्भर ने स्पष्ट कहा कि सोशल मीडिया पर शिकायतें लिख देने से केवल चर्चा होती है, समाधान नहीं। जबकि व्यक्तिगत संवाद और सीधे संपर्क से समस्या का निस्तारण संभव होता है। उन्होंने कहा कि “जनता मेरे परिवार जैसी है,उनके दुख-सुख में हर वक्त साथ रहना मेरा नैतिक कर्तव्य है”।

विधायक विशंभर यादव ने हाल ही में कई ऐसे मुद्दे उठाए हैं जिनसे उनकी जनहित के प्रति गंभीरता झलकती है। जल जीवन मिशन की खामियों पर प्रशासन को घेरा, किसानों के लिए खाद-बीज की कमी पर सख्त रुख दिखाया और भ्रष्टाचार के खिलाफ जिला समन्वय समिति की बैठक में अधिकारियों से तीखे सवाल किए। राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक, विशंभर यादव का यह रवैया दर्शाता है कि वे सिर्फ विधानसभा तक सीमित नहीं, बल्कि गाँव-गाँव के लोगों की नब्ज़ को पहचानते हैं। उनका कहना है “जनता के बीच रहकर काम करने वाला प्रतिनिधि ही असली जनसेवक होता है”।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
