City News Uttar Pradesh
ट्रैफिक का तांडव: केवटरा चौराहा बना 'जाम' का जंजाल, सिस्टम की 'नाकामी' से 'जनता त्रस्त'
उत्तर प्रदेश

ट्रैफिक का ‘तांडव’ : केवटरा चौराहा बना ‘जाम’ का जंजाल, सिस्टम की ‘नाकामी’ से ‘जनता त्रस्त’

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। शहर का केवटरा चौराहा अब सिर्फ एक चौराहा नहीं रहा, बल्कि ट्रैफिक दुर्दशा का प्रतीक बन चुका है। सुबह 10 बजे से शाम तक यहां ‘जाम का तांडव’ चलता है। हालत यह है कि स्कूल बसें, एम्बुलेंस और ऑफिस जाने वाले लोग घंटों तक धूप में धकेल-धकेलकर वाहन निकालते नजर आते हैं।

ट्रैफिक का तांडव: केवटरा चौराहा बना 'जाम' का जंजाल, सिस्टम की 'नाकामी' से 'जनता त्रस्त'

केवटरा चौराहा से होकर कचहरी, जेल रोड, कटरा और बलखंडी नाका बाजार का रास्ता गुजरता है। यह इलाका शहर की धड़कन कहा जाता है, लेकिन अब यह ‘धड़कन ट्रैफिक के बोझ से धीमी’ पड़ चुकी है।

ट्रैफिक का तांडव: केवटरा चौराहा बना 'जाम' का जंजाल, सिस्टम की 'नाकामी' से 'जनता त्रस्त'

हर दिन सुबह 9 बजे के बाद जब स्कूल, दफ्तर और बाजार खुलते हैं, तो केवटरा चौराहे पर हालात बेकाबू हो जाते हैं। दोपहिया से लेकर ट्रक तक, सब एक-दूसरे में उलझ जाते हैं। पैदल यात्री सड़क पार करने की हिम्मत तक नहीं जुटा पाते।

ट्रैफिक का तांडव: केवटरा चौराहा बना 'जाम' का जंजाल, सिस्टम की 'नाकामी' से 'जनता त्रस्त'

ट्रैफिक पुलिस मौके पर जरूर दिखती है, मगर ‘जाम का सैलाब’ उनके ‘बस’ से बाहर हो चुका है। एक दुकानदार ने बताया, “हर दिन यही हाल है”। ग्राहक आते हैं, लेकिन जाम देखकर लौट जाते हैं। कई बार पुलिस बुलाते हैं, पर हालात ‘जस के तस’ रहते हैं।

ट्रैफिक का तांडव: केवटरा चौराहा बना 'जाम' का जंजाल, सिस्टम की 'नाकामी' से 'जनता त्रस्त'

लोग मनमर्जी से गाड़ियां खड़ी करते हैं, जिससे सड़क की चौड़ाई आधी रह जाती है। सबसे गंभीर स्थिति तब बनती है जब किसी आपातकाल में एम्बुलेंस इसी मार्ग से गुजरती है। हाल ही में एक बुजुर्ग मरीज को अस्पताल ले जाने के दौरान जाम में 25 मिनट फंसना पड़ा। परिजन चीखते रहे, हॉर्न बजते रहे, लेकिन जाम नहीं टूटा।

ट्रैफिक का तांडव: केवटरा चौराहा बना 'जाम' का जंजाल, सिस्टम की 'नाकामी' से 'जनता त्रस्त'

पिछले साल डीएम ने ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए विशेष योजना की बात कही थी। चौराहे पर स्मार्ट सिग्नल सिस्टम और ट्रैफिक डायवर्जन का प्रस्ताव भी तैयार हुआ, लेकिन अब तक अमल नहीं हुआ। फिलहाल हालात यह हैं कि पुलिसकर्मी सायरन बजाते हैं, जनता गाली देती है और जाम बढ़ता चला जाता है।

 

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

भाजपा जिला नेतृत्व छलनी: संचालन ‘क्षमता’ की खुली पोल, हो रहा ‘विद्रोह’ !

रामायण मेले में संस्कृति और भक्ति का संगम: विद्वानों ने किया रामकथा का गूढ़ विश्लेषण

City News Uttar Pradesh

अवैध बालू खनन जुर्माने में भ्रष्टाचार का फंडा ? एक हाथ से दे दूसरे से ले का अनूठा तिलिस्म !

City News Uttar Pradesh

अवैध शराब की खपत रोकने की कवायद शुरू, सीमा पर चेकपोस्ट बना आबकारी टीम ने की जांच

City News Uttar Pradesh

यमुना नदी में कूदे युवक का शव तीसरे दिन मिला

City News Uttar Pradesh

बांदा में स्वच्छ भारत मिशन को पलीता क्यों ? सफाई कर्मियों यह कैसी हमदर्दी !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़