City News Uttar Pradesh
गोवर्धन पूजा बनी जनभावना की पुकार: योगी से गौवंशों के संरक्षण की कामना
उत्तर प्रदेश

गोवर्धन पूजा बनी जनभावना की पुकार: योगी से गौवंशों के संरक्षण की कामना

गोवर्धन पूजा पर्व की आप सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई एंव शुभकामनाएं || विसम्भर सिंह यादव, बबेरू विधायक, विज्ञापन

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। दीपावली के पंचपर्वों में दूसरा दिन समर्पित रहा गोवर्धन पूजा को। जिलेभर में मंगलवार की सुबह से ही घर-आंगन में आस्था और परंपरा का अनोखा संगम देखने को मिला।

गोवर्धन पूजा बनी जनभावना की पुकार: योगी से गौवंशों के संरक्षण की कामना

महिलाओं ने भगवान श्रीकृष्ण द्वारा किए गए गोवर्धन पर्वत धारण की स्मृति में गोवर्धन पर्व का आयोजन किया। विधि-विधान से पूजा करते हुए गोबर से पर्वत, ग्वाल-बाल और गौमाता की प्रतीकात्मक आकृतियाँ बनाईं। गौवंश के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए महिलाओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से धरातल पर अन्ना गोवंश की समस्या के समाधान की प्रार्थना की।

गोवर्धन पूजा बनी जनभावना की पुकार: योगी से गौवंशों के संरक्षण की कामना

भोर होते ही घरों के बाहर महिलाएँ मिट्टी और गोबर से गोवर्धन पर्वत बनाती रहीं। फिर उस पर फूल, दीपक और पकवानों से सजावट कर भोग लगाया। पूजा-अर्चना के दौरान गौमाता और बछड़ों को रंग-बिरंगी साज-सज्जा से सजाया गया। घर-घर में घंटियों, शंखध्वनि और आरती से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

गोवर्धन पूजा बनी जनभावना की पुकार: योगी से गौवंशों के संरक्षण की कामना

ग्रामीण इलाकों में भी पारंपरिक स्वरूप में पूजा सम्पन्न हुई। जगह-जगह सामूहिक गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएँ शामिल हुईं। श्रद्धालुओं ने गौवंश की रक्षा, गौशालाओं में व्यवस्था सुधार और अन्ना पशुओं से राहत की प्रार्थना की। महिलाओं ने कहा कि जिस तरह भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत उठाकर गांववासियों को इंद्र के प्रकोप से बचाया था, उसी तरह आज मुख्यमंत्री योगी गौवंश की रक्षा के लिए धरातल पर ठोस कदम उठाएं।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

आपरेशन क्लीन : अंतरराज्यीय गिरोह के नौ सदस्य गिरफ्तार, 286 किलो गांजा हुआ बरामद

राजनीति : सेंगोल की तस्‍वीर ट्वीट कर बोले अख‍िलेश, भाजपा ने मान लिया है कि अब सत्ता सौंपने का आ गया समय

City News Uttar Pradesh

यूपी : श्री राम मंदिर निर्माण में प्लिंथ निर्माण का काम लगभग हुआ पूरा, तस्वीर में दिख रहा भव्य और दिव्य आकार, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने शेयर की तस्वीरें

डीएम दुर्गा गरजीं : चुनाव प्रचार में नाबालिग़ बच्चों का इस्तेमाल कतई न होगा बर्दाश्त

बीस वर्ष बाद आया फैसला, कोर्ट ने मारपीट में पिता-पुत्र पर लगाया जुर्माना

Banda : पुलिस ने एक तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ युवक को किया गिरफ्तार…

ब्रेकिंग न्यूज़