City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

यूपी : शर्मनाक ! नशे में धुत पिता ने मासूम से किया दुष्कर्म, हैवान पति को सजा दिलाने को आगे आई मां …

 

रायबरेली । उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नशे में धुत कामांध युवक ने अपनी सात साल की बच्ची को हवस का शिकार बना डाला। पीड़ि‍ता की मां ने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

बेटी की चींखें सुनकर टूटी मां की नींद, प‍त‍ि की हैवानियत देख उड़े होश: रिश्ते को किया कलंकित: पिता के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने वाली घटना गुरुवार की रात हुई। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में युवक शराब के नशे में धुत होकर घर आया। घर में उसकी पत्नी और बेटी अलग-अलग चारपाई पर सो रही थी। वह बेटी को उठाकर कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। बच्ची के चीखने पर उसकी मां की नींद खुल गई और वह भागकर कमरे में पहुंची। वहां पति का हैवानियत भरा रूप देखकर बदहवास हो गई। होश आने पर उसने तुरंत पुलिस को सूचित किया। जानकारी हुई तो कोतवाल अरुण कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी लेने के साथ ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल ने बताया कि आरोपित के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, दुष्कर्म का मामला पंजीकृत कर उसे जेल भेज दिया गया। साथ ही बच्ची को उपचार और मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी भेजा गया है।


पति को सजा दिलाने को आगे आई पत्नी : जिस बेटी को बड़े नाजों से पाला। उसे प्यार-दुलार दिया, उसी की अस्मत जब पिता ने लूट ली तो उसे सजा दिलाने के लिए मां को आगे आना पड़ा। ऐसे में ना सिर्फ पुलिस को सूचना दी बल्कि आरोपित पति के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराकर जेल भी भेजवाया। कोतवाल ने बताया कि ऐसा कृत्य करने वाले को जल्द से जल्द कठोर सजा दिलाने के लिए पुलिस कार्रवाई करेगी।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : आयुक्त का सख्त निर्देश, कड़ाई से लागू हो कोरोना कर्फ्यू, नियमों का हो पालन …

विधायक प्रकाश द्वारा मेडिकल कैंप का शुभारंभ : ग्रामीणों को मिला मुफ्त इलाज

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश का ‘बड़ा एलान’: राइफल क्लब नहीं होगा नीलाम, बनेगा ‘मिनी स्टेडियम’ !

City News Uttar Pradesh

किसानों को मोटा अनाज ‘मोटी आमदनी’ का बन जायेगा जरिया : खर्च हो रहे साढ़े पांच करोड़

City News Uttar Pradesh

यूपी : बाहुबली माफिया मुख्तार के बेटे विधायक अब्बास अंसारी से ईडी ने कई घंटों की पूछताछ, ड्राइवर से भी दागे गए सवाल

City News Uttar Pradesh

Banda : परीक्षा में फीस जमा न हो पाने के चलते छात्रा ने लगाई फांसी !

ब्रेकिंग न्यूज़