24.2 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
सपा में बगावत की आग: सांसद व जिलाध्यक्ष पर भाजपा से मिलीभगत का आरोप
उत्तर प्रदेश

सपा में बगावत की आग: सांसद व जिलाध्यक्ष पर भाजपा से मिलीभगत का आरोप

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। समाजवादी पार्टी के भीतर से उठी बग़ावत की आवाज़ ने जिले की राजनीति में तूफान खड़ा कर दिया है। बांदा विधानसभा क्षेत्र में हुई सपा की अहम बैठक में सांसद कृष्णा पटेल और जिलाध्यक्ष मधुसूदन कुशवाहा पर “भाजपा के लिये काम करने” का सनसनीखेज़ आरोप लगाया गया। सपा विधान सभा अध्यक्ष लालमन यादव के इन आरोपों ने पार्टी के अंदर सियासी भूचाल ला दिया है।

सपा में बगावत की आग: सांसद व जिलाध्यक्ष पर भाजपा से मिलीभगत का आरोप

कैंप कार्यालय में हुई इस बैठक में लालमन यादव ने मीडिया के सामने खुलकर कहा सांसद और जिलाध्यक्ष दोनों भाजपा के लिए काम कर रहे हैं। सांसद निधि से होने वाले सारे कार्य भाजपा नेताओं के क्षेत्रों में हो रहे हैं। यह दोनों पार्टी को बेचने का काम कर रहे हैं ? लाल मन यादव के इस बयान से माहौल गर्म हो गया है।

सपा में बगावत की आग: सांसद व जिलाध्यक्ष पर भाजपा से मिलीभगत का आरोप

बैठक में मौजूद वरिष्ठ सपा नेता शेखर शर्मा और लोधी समाज के प्रमुख महेंद्र पाल वर्मा ने कहा कि “यह समय संगठन को मजबूत करने का है। लेकिन स्थितियां दुर्भाग्य पूर्ण हैं। शेखर शर्मा ने साफ कहा कि “मैं हर कार्यकर्ता की समस्या के समाधान के लिए सदैव तत्पर हूँ। जिला उपाध्यक्ष उमेश यादव ने कहा कि “हालात कठिन हैं, पर कार्यकर्ताओं का जोश बना रहना चाहिए। जिस तरह लोकसभा चुनाव में भाजपा की नींव हिली, उसी तरह 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को उखाड़ फेंकना है।”

सपा में बगावत की आग: सांसद व जिलाध्यक्ष पर भाजपा से मिलीभगत का आरोप

सपा अध्यक्ष लालमन यादव यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि “भाजपा के जनविरोधी फैसलों पर जब सपा को सड़क पर उतरना चाहिए, तब हमारे जिलाध्यक्ष और सांसद चुप रहते हैं। यह मौन सहमति नहीं, मिलीभगत है।” उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि “सांसद निधि के नाम पर जिले में जो भी विकास कार्य हो रहे हैं, वे भाजपा समर्थक ठेकेदारों और जनप्रतिनिधियों के क्षेत्रों में केंद्रित हैं।”

सपा में बगावत की आग: सांसद व जिलाध्यक्ष पर भाजपा से मिलीभगत का आरोप

इस पूरे मामले पर सांसद कृष्णा पटेल और जिलाध्यक्ष मधुसूदन कुशवाहा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह उनके खिलाफ राजनीतिक साजिश है।कृष्णा पटेल ने कहा “मैं पार्टी के हर निर्णय के साथ हूं। जो लोग साजिश के तहत अफवाहें फैला रहे हैं, वे पार्टी को तोड़ने की कोशिश में हैं।” वहीं जिलाध्यक्ष कुशवाहा ने आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि “मैं भाजपा के नहीं, समाजवादी विचारधारा के लिए काम करता हूं। यह सियासी बयानबाजी है, जिसमें कोई सच्चाई नहीं है।” बैठक में छात्र सभा के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रवक्ता प्रमोद गुप्ता राजा, नगर अध्यक्ष कुतैबाजमा, रियाज अली, पंकज यादव, नेतराम वर्मा, प्रदीप यादव, राजेश भारती, दीपक पटेरिया, मुन्नू सिंह सहित दर्जनों जोन, सेक्टर और बूथ पदाधिकारी मौजूद रहे।बैठक का संचालन रवि दिवाकर ने किया।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी : दलीय आस्था का भी इम्त‍िहान लेंगे पंचायत चुनाव …

यूपी : माफिया डॉन मुख्तार अंसारी के फरार तीन गुर्गों पर पुलिस ने किया ईनाम घोषित …

खदान से ‘हरियाली’ तक का सफर’: दुरेंडी में ‘रिद्धि सिद्धि’ हाउसिंग की मिसाल, संचालकों ने रोपे ‘पौधे’

City News Uttar Pradesh Desk

विधायक प्रकाश ने ‘शोक’ में भी सुनी जनसमस्यायें : पेश किया ‘अनूठा उदाहरण’

City News Uttar Pradesh

भाजपा का शातराना राजनीतिक प्रयास : बूथों पर हो रहा कमाल …

पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम का विवादित बयान: जो मोदी के साथ खड़े नहीं होंगे, वो देशद्रोही कहलाएंगे

ब्रेकिंग न्यूज़