City News Uttar Pradesh
प्रवीण सिंह बोले: मोदी का सपना साकार कर रहे हैं बुंदेलखंड के युवा, हुनर से बनेंगे आत्मनिर्भर
उत्तर प्रदेश

प्रवीण सिंह बोले: मोदी का ‘सपना’ साकार कर रहे हैं बुंदेलखंड के युवा, हुनर से बनेंगे ‘आत्मनिर्भर’

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। भाजपा नेता एवं बुंदेलखंड यूथ फाउंडेशन के संस्थापक प्रवीण सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘स्किल इंडिया योजना’ आज देश के युवाओं के लिए रोजगार का नया अध्याय लिख रही है। यह अभियान सिर्फ प्रशिक्षण नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक बड़ा कदम है। वे शनिवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में आयोजित दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।

प्रवीण सिंह बोले: मोदी का सपना साकार कर रहे हैं बुंदेलखंड के युवा, हुनर से बनेंगे आत्मनिर्भर

प्रवीण सिंह ने कहा कि बुंदेलखंड जैसे पिछड़े क्षेत्र के युवाओं में जो जोश और हुनर देखा जा रहा है, वह प्रधानमंत्री मोदी के विज़न की सफलता का प्रमाण है। उन्होंने कहा यह देखकर गर्व होता है कि हमारे युवाओं के हाथों में अब रोजगार का कौशल है,और यही विकसित भारत की असली ताकत बनेगा।

प्रवीण सिंह बोले: मोदी का सपना साकार कर रहे हैं बुंदेलखंड के युवा, हुनर से बनेंगे आत्मनिर्भर

उन्होंने आईटीआई के प्रधानाचार्य, प्रशिक्षकों और विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि उनके समर्पण और मेहनत ने संस्थान को जिले में एक नई पहचान दी है। दीक्षांत समारोह में प्रवीण सिंह ने 48 मेधावी छात्रों को सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

प्रवीण सिंह बोले: मोदी का सपना साकार कर रहे हैं बुंदेलखंड के युवा, हुनर से बनेंगे आत्मनिर्भर

उन्होंने कहा कि इन प्रशिक्षित युवाओं से “विकसित बुंदेलखंड” और “विकसित भारत 2047” का लक्ष्य निश्चित रूप से साकार होगा। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव संबोधन भी प्रसारित किया गया, जिसे विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सुना।

प्रवीण सिंह बोले: मोदी का सपना साकार कर रहे हैं बुंदेलखंड के युवा, हुनर से बनेंगे आत्मनिर्भर

समारोह में जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि हिमांशु सिंह और भाजयुमो जिलामहामंत्री शशांक सिंह परमार भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। अंत में संस्थान के प्रधानाचार्य ने अतिथियों का आभार जताया। कहा कि छात्रों को उद्योग जगत की ज़रूरतों के अनुसार तैयार किया जा रहा है, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर बढ़ रहे हैं।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जिले में 630 स्कूल में लौटी हलचल : गाइड लाइन छू-मंतर ! …

माफिया मुख्तार अंसारी की सीबीआई स्पेशल कोर्ट में हुई पेशी: मनी लॉन्ड्रिंग केस में तय नहीं हो पाए आरोप

City News Uttar Pradesh

दबंगों का आतंक: प्रधान पर गोलियों की बौछार, एक गिरफ्तार, दो की तलाश जारी।

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट : जुड़वा भाई हत्याकांड में अपहरणकर्ताओं ने फिरौती लेने के बाद की थी हत्या, पांच को हुई आजीवन कारावास …

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील नें जमाई धूनी: जन कल्याण के फूंके मंत्र

City News Uttar Pradesh

बांदा में पर्यटन को मिलेगी नई दिशा: 1980 लाख से ‘चमकेगें’ ऐतिहासिक स्थल

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़