City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : सराहनीय कार्य की बदौलत आशाओं की बनी पहचान – जिलाधिकारी ….

– राजकीय मेडिकल कालेज में आयोजित किया गया आशा सम्मेलन …

  • विनोद मिश्रा

बांदा। राजकीय मेडिकल कालेज में गुरुवार केा आशा सम्मेलन का आयोजन किया गया। एलोपैथिक मेडिकल कालेज में आयोजित इस सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने की। सीएमओ डा. एनडी शर्मा ने कहा कि आशाएं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख कड़ी हैं। इनकी मेहनत की बदौलत संस्थागत प्रसव को बढ़ावा मिला है। जन-जन तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बनी है। कोविड जैसी महामारी के दौरान भी आशाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।


आशाओं के कारण ही कोविड मरीजों को पहचान करना तथा उन्हें चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने में काफी सहयोग मिला है, साथ ही आशाओं ने आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत गोल्डेन कार्ड बनाने में भी काफी सहयोग दिया है। जिलाधिकारी ने कहा कि आशा बहुओं ने काफी सराहनीय कार्य किया है तथा जननी सुरक्षा योजना, पूर्ण प्रतिरक्षण कार्यक्रम, प्रधानमंत्री मातृत्व वन्दना योजना तथा अन्य राष्ट्रीय कार्यक्रमों में आशाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इस कारण मातृ मृत्युदर एवं शिशु मृत्यु दर में काफी कमी आई है। साथ ही राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम एवं राष्ट्रीय क्षय नियंत्रण कार्यक्रम में आशाओं का काफी योगदान रहा है, जिससे किटी.बी. जैसे रोगों को नियंत्रण करने में महत्वपूर्ण भूमिका रही है तथा उनसे अपील की गई कि प्रति आशा अपने कार्यक्षेत्र में कम कम 25 व्यक्तियों का प्रतिदिन गोल्डेन कार्ड बनवाएं जिससे कि इस योजना का सभी को लाभ मिल सके। सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाली आशाओं को पुरुस्कृत भी किया गया जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार तथा प्रमाण पत्र भी प्रदान किये गये। प्रत्येक ब्लाक से 3 आशाओं को एवं जनपद में कुल 3 संगिनियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान किये गये। इस तरह जनपद में कुल 24 ग्रामीण आशाओं तथा 03 शहरी आशाओं एवं 03 आशा संगिनियों को पुरस्कृत किया गया। आशाओं में प्रथम को पांच हजार, द्वितीय को दो हजार और तृतीय को एक हजार रुपए का पुरस्कार दिया गया। जबकि आशा संगिनी में प्रथम को पांच हजार, द्वितीय को तीन हजार और तृतीय को एक हजार रुपए की धनराशि दुकर पुरस्कृत किया गया।


कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए डा. आरबी गौतम अपर निदेशक चिकित्सा एवं परिवार कल्याण चित्रकूटधाम ने कहा कि आशाएं काफी अच्छा कार्य कर रही हैं जिनकी वजह से स्वास्थ्य विभाग की उपलब्धियां बढ़ी हैं और आशाओं की भी समाज में एक अलग पहचान बनी है। डा0 मुकेश यादव प्रधानाचार्य राजकीय मेडिकल कालेज बांदा ने समस्त आशाओं से कहा कि मेडिकल कालेज में जितनी भी सेवाएं उपलब्ध हैं उनका आप पूरा लाभ ग्रामीण जनता को दिलाएं। खासतौर से विशेषज्ञ सेवाएं भी अब चालू हो गई हैं। पूर्व में कोविड-19 महामारी के चलते बन्द थी लेकिन अब सभी प्रकार की ओपीडी चालू है तथा मेडिकल कालेज में बीएसएल लैब-2 भी संचालित है जिससे कि कोविड मरीजों की जांच बांदा में ही हो जाती है।


इस कार्यक्रम में डा. आरएन प्रसाद अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, डा. एमसी पाल उप मुख्य चिकित्साधिकारी, कुशल यादव जिला कार्यक्रम प्रबंधक एनएचएम, अमन गुप्ता, वीरेन्द्र प्रताप सिंह एवं साजिद परवेज-यूनिसेफ एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन डा0 अर्चना भारती एवं पंकज नामदेव ने किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में सहयोग गुंजन कला मंच द्वारा किया गया। इस सम्मेलन में करीब 500 आशा बहुओं एवं अन्य लोगों ने प्रतिभाग किया।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

परिवहन विभाग का चला हंटर: सरकारी विभागों के निजी वाहन हुए बेनकाब

City News Uttar Pradesh

सड़क पर मौत का मंजर: ट्रक से टकराया ऑटो, दो की दर्दनाक मौत, चार की हालत गंभीर

यूपी के सभी स्कूल और कॉलेज 23 जनवरी तक रहेंगे बंद, तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर हुआ फैसला

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश द्वारा ‘शिक्षा’ को नई उड़ान: विद्यालय भवन के ‘लोकार्पण’ से बदली ‘तस्वीर’ !

भाजपा में ‘अंदरूनी कलह’ : स्थापना दिवस से पहले ‘डैमेज कंट्रोल’ में जुटा संगठन

City News Uttar Pradesh

केन रेलवे पुल हो न जाये हादसे का शिकार: 158 साल हो चुका उम्र दराज

ब्रेकिंग न्यूज़