
- विनोद मिश्रा
बांदा। जिले की राजनीति में सोमवार को बड़ी गहमागहमी देखने को मिली। समाजवादी पार्टी ने बबेरू विधानसभा के कौहारा गांव में पीडीए (पिछड़ा-दलित-अल्पसंख्यक) जन पंचायत का आयोजन किया, जहां सपा विधायक विशंभर यादव ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला।

सभा को संबोधित करते हुए विधायक विशम्भर यादव ने कहा “सरकार जनता के हक पर डाका डाल” रही है। दलित, पिछड़े और गरीबों के अधिकार छीनने की साजिश हो रही है। हमारा संघर्ष जनता के हकों और संविधान की रक्षा के लिए है और यह लड़ाई आखिरी दम तक जारी रहेगी।

उन्होंने आगे कहा कि महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। किसानों की हालत बदतर है। आय दोगुनी करने का वादा कर सत्ता में आई सरकार ने बिजली, खाद और डीज़ल की कीमतें आसमान पर पहुंचा दीं। किसान कराह रहा है, मज़दूर बर्बाद हो रहा है और युवा बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं।

सभा में मौजूद सांसद कृष्णा पटेल ने भी भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा ‘समय आ गया है कि जनता भाजपा की जनविरोधी नीतियों से मुक्ति पाए’। यह सरकार हर वर्ग को छल रही है। 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को उखाड़ फेंकेगी। सभा में सपा जिलाध्यक्ष मधुसूदन कुशवाहा, शिक्षक सभा के जिला उपाध्यक्ष जगनायक यादव, इंद्रजीत यादव, सुमन दिवाकर और लखन निषाद ने भी सरकार की नीतियों की जमकर आलोचना की और पीडीए वर्ग को एकजुट होकर संघर्ष तेज़ करने का आह्वान किया।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
