![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/09/WhatsApp-Image-2024-09-07-at-6.52.59-PM-263x300.jpeg)
- विनोद मिश्रा
बांदा। नगर की ‘राजनीति और सामाजिक सरोकार’ का ‘अद्भुत संगम’ उस समय देखने को मिला जब पालिका अध्यक्ष मालती बासू अपने प्रतिनिधि अंकित गुप्ता के साथ नगर के वार्ड नंबर 23 कटरा स्थित उच्च माध्यमिक कंपोजिट विद्यालय पहुँचीं। उनके हाथों से बच्चों को मिले नवीन स्कूल बैग ने न केवल नन्हें चेहरों पर मुस्कान बिखेरी बल्कि पूरे विद्यालय परिसर को उल्लास से भर दिया।

इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी गरिमामयी बना दिया। शिक्षा के नाम पर यह पहल बच्चों के लिए किसी उत्सव से कम नहीं था। बैग पाकर मासूम चेहरे खिल उठे, आँखों में चमक आ गई। पालिका अध्यक्ष मालती बासू ने बच्चों को आश्वासन देते हुए कहा ‘मेरे प्यारे बच्चों, आपकी बेहतर शिक्षा और विद्यालय की सुदृढ़ व्यवस्था के लिए मैं हमेशा प्रयत्नशील रही हूँ और आगे भी रहूँगी’। नगर की प्रगति का असली आधार आप ही हैं।

कार्यक्रम के दौरान मालती बासू और उनके प्रतिनिधि अंकित गुप्ता ने बच्चों और शिक्षकों से संवाद भी किया। शिक्षा की चुनौतियों और अवसरों पर हुई चर्चा ने यह संदेश दिया कि नगर का प्रशासन केवल विकास योजनाओं तक सीमित नहीं, बल्कि शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र पर भी गहरी नजर रखे हुए है।

इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष (दक्षिणी) राजेश गुप्ता रज्जन, पूर्व चेयरमैन राजकुमार राज, सभासदगण विश्व प्रकाश श्रीवास्तव, मनीष रैकवार, लखन कुशवाहा, कृष्णचंद्र प्रजापति, सौरभ धुरिया, वेद शर्मा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
