City News Uttar Pradesh
खौफनाक हत्या: पति नें 'काट' डाली पत्नी की गर्दन, पांच मासूमों के सिर से उठा साया
उत्तर प्रदेश

खौफनाक हत्या: पति नें ‘काट’ डाली पत्नी की गर्दन, पांच मासूमों के सिर से उठा साया

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले के तिंदवारी थाना क्षेत्र के धौंसड़ गांव से मंगलवार की देर रात एक ऐसी ‘वारदात’ सामने आई जिसने हर किसी का ‘कलेजा’ हिला दिया। गांव निवासी रामाशीष वर्मा ने कुल्हाड़ी से अपनी पत्नी मंजू वर्मा की गर्दन काटकर हत्या कर दी। वारदात के वक्त मंजू अपने बच्चों संग घर में सो रही थी। अचानक भतीजी निहारिका की चीख-पुकार सुनकर परिवारजन और पड़ोसी जुटे तो अंदर का मंजर देखकर सबके ‘पैरों तले जमीन खिसक’ गई।

खौफनाक हत्या: पति नें 'काट' डाली पत्नी की गर्दन, पांच मासूमों के सिर से उठा साया

सूत्रों के अनुसार, मंजू रोजाना की तरह शाम को खेत से लौटी, जानवरों को चारा खिलाया और परिवार के साथ भोजन करने के बाद सो गई। रात में अचानक पति रामाशीष ने कुल्हाड़ी उठाई और सो रही पत्नी की गर्दन पर वार कर दिया। एक ही वार ने उसकी जान ले ली। कमरे में चार बेटियों और एक बेटे की चीखें गूंज उठीं। भतीजी निहारिका ने बताया कि चीख सुनकर जब वह अंदर गई तो मंजू खून से लथपथ पड़ी थी। गर्दन लगभग धड़ से अलग हो चुकी थी। उसके बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे और पुलिस को खबर दी।

दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार : 22 गांजा बरामद, एमपी यूपी तक फैला था 'नेटवर्क'

इंस्पेक्टर सुरेश सैनी ने बताया कि आरोपी पति को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जांच में सामने आया कि पत्नी द्वारा जानवरों को चारा डालने की बात कहने पर विवाद हुआ था, जिसके बाद वह बेकाबू हो गया। हालांकि, पुलिस हत्या की असली वजह तलाशने में जुटी है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। मृतका के चारों बेटियों और एक बेटे का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक जीतू का कारगर सुझाव: ऐसे जल्दी बन सकता है बुंदेलखंड राज्य

दर्दनाक हादसा : खड़े ट्रक में जा घुसी बाइक, दो दोस्तों की मौत, अंतिम संस्कार में शामिल होकर लौट रहे थे दोनों

City News Uttar Pradesh

राकेश टिकैत बोले बुंदेली किसानों की स्थिति चिंताजनक …

City News Uttar Pradesh

नौकरी का झांसा देकर बेवा महिला से ठगी और छेड़खानी : मुकदमा दर्ज

City News Uttar Pradesh

सत्तर हजार ‘ग्रामीण’ हुये ‘कैद’: मुसीबत का ‘टूटा’ पहाड़

City News Uttar Pradesh Desk

पीएम आवास योजना ग्रामीण में जमकर लापरवाही : उमेठे गये जमकर कान

ब्रेकिंग न्यूज़