28 C
Lucknow
August 26, 2026
City News Uttar Pradesh
पूर्व सांसद भैरो ने उठाई आवाज़: कहा-चित्रकूट में मौत का सफर, जिम्मेदार 'नींद में गाफिल' !
उत्तर प्रदेश

पूर्व सांसद भैरो प्रसाद ने उठाई आवाज़: कहा-चित्रकूट में मौत का सफर, जिम्मेदार ‘नींद में गाफिल’ !

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

चित्रकूट। आध्यात्म और आस्था की नगरी चित्रकूट इन दिनों ‘गड्ढों और जाम’ के ‘अभिशाप से करा’ रही है। मंदाकिनी पुल, जो हर दिन हजारों श्रद्धालुओं और आमजन की ‘आवाजाही का प्रमुख मार्ग’ है, आज ‘जानलेवा हालात’ में पहुंच चुका है। पुल के ‘बीचों-बीच’ ‘बड़े-बड़े’ गढ्ढों ने इसे ‘मौत का जाल’ बना दिया है। आए दिन वाहन फंसते हैं, ‘दुर्घटनाएं’ होती हैं और जाम से लोग ‘घंटों पस्त’ रहते हैं।

पूर्व सांसद भैरो ने उठाई आवाज़: कहा-चित्रकूट में मौत का सफर, जिम्मेदार 'नींद में गाफिल' !

पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्रा ने इस भयावह स्थिति को लेकर लोक निर्माण विभाग के अफसरों से सीधे बात की और जिलाधिकारी को पत्र लिखकर तुरंत समाधान की मांग की। उन्होंने कहा कि धार्मिक महत्व वाले इस इलाके में ऐसी बदहाली न केवल आमजन के लिए खतरनाक है, बल्कि यह चित्रकूट की छवि को भी धूमिल कर रही है। नगर पालिका क्षेत्र के अंदर भी यही हाल है। मुख्य सड़कों पर गहरे गड्ढों ने आवागमन दुश्वार कर दिया है। जगह-जगह टूटे रास्तों से दोपहिया वाहन चालक सबसे ज्यादा परेशान हैं। श्रद्धालुओं से लेकर व्यापारी तक, हर कोई सड़क की बदहाली से त्रस्त है।

पूर्व सांसद भैरो ने उठाई आवाज़: कहा-चित्रकूट में मौत का सफर, जिम्मेदार 'नींद में गाफिल' !

पूर्व सांसद ने चेतावनी दी कि यदि स्थिति का तुरंत समाधान नहीं किया गया तो हादसों की संख्या और बढ़ सकती है। उन्होंने प्रशासन को आगाह किया कि गड्ढों में गिरकर किसी भी समय मासूम बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की जान जा सकती है। लोगों का कहना है कि बरसात में हालात और बिगड़ गए हैं। सड़कें तालाब का रूप ले रही हैं और गढ्ढों में भरे पानी से दुर्घटनाओं का खतरा कई गुना बढ़ गया है। व्यापारी संगठनों और आम नागरिकों ने भी सड़कों की मरम्मत और पुल के गढ्ढों को भरवाने की मांग तेज कर दी है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : पुलिस को चुनौती, एक रात सात दुकानों के टूटे ताले, नकदी व सामान चोरी …

भीषण सड़क हादसा: झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर ट्रैक्टर ट्राली से टकराई बोलेरो, तीन लोगों की मौत और तीन गंभीर घायल

City News Uttar Pradesh

बहु चर्चित यौन शोषण कांड : आरोपी जेई के खिलाफ सीबीआई ने दाखिल किया आरोप पत्र, वर्ष 2020 से जेल में बंद है सिंचाई विभाग का जेई

City News Uttar Pradesh

अलविदा नमाज के साथ रमजान को विदाई: रोजेदारों के छलके आंसू

डीएम दीपा रंजन नें दी सलाह : “उद्योग लगायें औऱ माला -माला” हो जायें

City News Uttar Pradesh

Banda : निर्माणाधीन पुलिया बनी मौत का सबब, एक की मौत …

ब्रेकिंग न्यूज़