24.2 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : जिलाधिकारी ने दिए निर्देश, पेट्रोल पंपों के प्रवेश व निकास बिदुओं पर हो, रफ्तार रोकने के उपाय …

 

  • विनोद मिश्रा 

बांदा : सड़क हादसों को रोकने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएं। पेट्रोल पंप संचालक प्रवेश व निकास बिदुओं पर स्पीड ब्रेकर जैसे उपाए करें, जिससे रफ्तार काबू में रहे। जिलाधिकारी ने पंप संचालकों के साथ बैठक कर कई निर्देश दिए। कहा कि कृतिम बूफर या सीमेंटेड संचरना का निर्माण कराया जाए, जिससे गति काबू में रहे।कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में डीएम आनंद कुमार सिंह ने कहा कि जो भी वाहन स्वामी ईंधन लेने के लिए आते हैं, उनकी गति काबू में रखने के लिए सभी पंप संचालकों को प्रयास करने होंगे। पंप से मुख्य सड़क पर आने के दौरान गति धीमी रहे, जिससे दुर्घटना नहीं हो सके। सड़क सुरक्षा के लिए कॉनवेक्स मिरर ऑन रोड जैसे नवीन तरीकों को अपनाया जाए। वाहन स्वामी को सीट बेल्ट व हेलमेट का प्रयोग करने के लिए जागरूक करें।

– मुफ्त हवा, स्वच्छ शौचालय व पेयजल की रहे व्यवस्था

डीएम ने सभी पंप संचालकों को निर्देश दिए कि पंप परिसर में मुफ्त हवा, स्वच्छ शौचालय और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था हर हाल में रहनी चाहिए। मिलावट या घटतौली की शिकायत पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

– कोविड-19 की रोकथाम के हो सभी उपाय

उन्होंने कहा कि पंप संचालक कोविड-19 की रोकथाम से सभी उपाय करें। प्रोटोकॉल का पूरा पालन किया जो। वैक्सीनेश के लिए लोगों को जागरूक करें। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी एसएल गौड़, जिला पूर्ति अधिकारी राजीव तिवारी, यात्रीकर अधिकारी एसके मिश्र के अलावा पेट्रोल पंप संचालक मौजूद रहे।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

चन्द्रशेखर के गांव पहुंचे बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल: मां को दी श्रद्धांजलि

City News Uttar Pradesh

गोली, गाड़ी और गैंग: मुठभेड़ में अंतरजनपदीय गैंग के तीन घायल, सात गिरफ्तार

बांदा भाजपा विधायकों के लिये बुरी खबर : तीन विधायकों के कटेंगे टिकट ! …

City News Uttar Pradesh

राष्ट्रीय लोक अदालत : 29 मामलों का निस्तारण,13 लाख 80 हजार जमा …

City News Uttar Pradesh

बांदा में अवैध खनन का इतिहास : चित्रकूट जिले में पट्टा और खनन का चमत्कार बांदा में !

बंदरों के आतंक पर प्रशासन ने ‘टेके’ घुटने: पकड़ने के नाम पर 50 हजार का ‘फरमान’ !

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़