City News Uttar Pradesh
जिला प्रशासन का उर्वरक विक्रेताओं पर डंडा: बांदा की चारों तहसीलों में ताबड़तोड़ छापेमारी
उत्तर प्रदेश

जिला प्रशासन का उर्वरक विक्रेताओं पर डंडा: बांदा की चारों तहसीलों में ताबड़तोड़ छापेमारी

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। किसानों की शिकायतों और खाद-उर्वरक की कालाबाज़ारी पर लगाम कसने के लिए जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। डीएम जे रीभा के सख्त निर्देश पर जिले की सभी तहसीलों में प्राइवेट उर्वरक विक्रेताओं की दुकानों पर संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया गया। इस अभियान में उप जिलाधिकारी और कृषि विभाग के अधिकारी भी शामिल रहे।

जिला प्रशासन का उर्वरक विक्रेताओं पर डंडा: बांदा की चारों तहसीलों में ताबड़तोड़ छापेमारी

बबेरू तहसील में प्रशासनिक टीम ने चार दुकानों पर छापा मारा। जांच में पाया गया कि तीन दुकानदारों ने अपनी दुकानों पर स्टॉक मिलान और रेट बोर्ड नहीं लगाया था। इस पर उन्हें कारण बताओ नोटिस थमा दिया गया। नरैनी में आठ दुकानों की तलाशी ली गई। यहाँ भी कई दुकानदार नियमों का पालन करते नहीं मिले। दुकान का बोर्ड और रेट बोर्ड गायब पाए जाने पर कई विक्रेताओं को नोटिस जारी कर सफाई मांगी गई।

जिला प्रशासन का उर्वरक विक्रेताओं पर डंडा: बांदा की चारों तहसीलों में ताबड़तोड़ छापेमारी

अतर्रा में हुई कार्रवाई में तीन दुकानें जांच के दायरे में आईं। इनमें से एक दुकानदार को गंभीर अनियमितता पर कारण बताओ नोटिस दिया गया। जिला मुख्यालय बांदा में तहसीलदार और उप कृषि निदेशक की अगुवाई में पांच दुकानों की चेकिंग हुई। जांच में कई दुकानें खुली मिलीं लेकिन उनमें रेट बोर्ड और स्टॉक का मिलान गायब था। इस पर दोषी पाए गए दुकानदारों को नोटिस जारी कर सख्त चेतावनी दी गई।

जिला प्रशासन का उर्वरक विक्रेताओं पर डंडा: बांदा की चारों तहसीलों में ताबड़तोड़ छापेमारी

उप कृषि निदेशक ने साफ निर्देश दिए कि उर्वरक विक्रेता अपनी दुकान के बाहर रेट बोर्ड और दुकान का नाम साफ-सुथरे शब्दों में अंकित करेगा। साथ ही किसानों को निर्धारित दर पर खाद की बिक्री की रसीद देना जरूरी होगा। यदि नियमों का पालन नहीं किया गया और नोटिस का संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो लाइसेंस निरस्त होंगे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी पुलिस ने उन्नाव कांड का किया राजफाश, दो आरोपित गिरफ्तार, एकतरफा प्यार में की थी हत्या …

City News Uttar Pradesh

डाक्टर शंकर कबीर की मानें सलाह: नहीं तो ‘दीपावली’ में स्वयं पर करेंगे ‘अत्याचार’

City News Uttar Pradesh

हाई कोर्ट का अवमानना मामला, सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार को लगी फटकार …

‘गोल्ड कॉइन’ के नाम पर ‘ठगी का कारोबार’: 3 लाख नगद सहित ‘मास्टरमाइंड’ गिरफ्तार!

City News Uttar Pradesh Desk

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील नें स्काउटों को सराहा : कहा राष्ट्र निर्माण में निभायें भूमिका

City News Uttar Pradesh

पंचायत सहायकों का ‘एग्रीस्टैक सर्वे’ से इंकार: आदेश पर मचा बवाल

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़