City News Uttar Pradesh
डायरिया का विस्फोट:अस्पतालों में अफरातफरी, मरीजों की भीड़ में दम तोड़ती सरकारी व्यवस्था
उत्तर प्रदेश

डायरिया का विस्फोट: अस्पतालों में अफरातफरी, मरीजों की भीड़ में ‘दम’ तोड़ती सरकारी व्यवस्था !

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। जिले में ‘बरखा रानी की तेज और हल्की फुहारें अब राहत नहीं, बल्कि बीमारी का सबब बन गई हैं’। बारिश के बाद उमस भरी गर्मी ने जहां लोगों को बेहाल किया है, वहीं डायरिया और बुखार के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। हालात ऐसे हो चले हैं कि सरकारी अस्पतालों की ओपीडी और इमरजेंसी तक फुल हो चुकी है।

स्वास्थ्य सिस्टम आईसीयू में: डायरिया-बुखार से त्राहिमाम, अस्पताल बेहाल, मरीज बेहिसाब

मंगलवार की सुबह अस्पताल खुलते ही मरीजों की कतारें लग गईं। 1200 से ज्यादा लोगों ने ओपीडी में रजिस्ट्रेशन कराया, जिनमें डायरिया और बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या सर्वाधिक रही। डॉक्टरों के कक्षों में भीड़, पर्चा काउंटर पर अफरा-तफरी और दवा काउंटर पर धक्का-मुक्की ये सब आजकल अस्पताल की रोजमर्रा की तस्वीर बन गए हैं।

स्वास्थ्य सिस्टम आईसीयू में: डायरिया-बुखार से त्राहिमाम, अस्पताल बेहाल, मरीज बेहिसाब

जब ओपीडी बंद हो गई, तो डायरिया और बुखार से पीड़ित मरीज सीधे ट्रामा सेंटर की इमरजेंसी में पहुंचे। स्थिति इतनी भयावह रही कि बेड फुल होने पर मरीजों को गद्दीदार बेंचों पर लिटाकर इलाज करना पड़ा। कुछ मरीजों को भर्ती करना पड़ा, जिनकी हालत अधिक गंभीर थी।

स्वास्थ्य सिस्टम आईसीयू में: डायरिया-बुखार से त्राहिमाम, अस्पताल बेहाल, मरीज बेहिसाब

उपचार के बाद सरकारी दवा लेने पहुंचे मरीजों और तीमारदारों को और भी मुसीबत का सामना करना पड़ा। दवा वितरण काउंटर पर न कोई सुरक्षा कर्मी, न कोई कतार व्यवस्था सिर्फ धक्का-मुक्की और तकरार! कई मरीजों के बीच बहस और मारपीट की नौबत भी आई। यह सब खुलेआम हुआ लेकिन जिम्मेदार बेखबर दिखे।

डायरिया और बुखार का कहर: जिला अस्पताल में बेड फुल, मरीजों की भीड़ से अफरा-तफरी !

ईएमओ डॉ. विनीत सचान ने बताया कि, “बारिश के बाद मौसम में आई नमी और गंदगी के कारण डायरिया, बुखार और अन्य मौसमी बीमारियों के मरीज बड़ी संख्या में आ रहे हैं। अस्पताल में स्टाफ पर लोड बढ़ गया है, लेकिन इलाज में कोई कोताही नहीं बरती जा रही है।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

प्रतिष्ठा का दांव हार गई केंद्रीय मंत्री स्मृति: कांग्रेस के किशोरी लाल ने स्मृति से छीनी अमेठी

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश बोले : देश में विकास की दूनी रफ्तार

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत नें पौध रोपण को दी गति : चौपाल में बखानी भाजपा की नीतियां

City News Uttar Pradesh

मोबाइल खोलेगा एमबीबीएस छात्रा की मौत का राज: पोस्‍टमार्टम रि‍पोर्ट आई सामने आई, ऐसे हुई थी मौत ?

मां मंदाकिनी के आगे ‘झुकीं’ यूपी एवं एमपी की सरकारें: बोलना पड़ा ‘त्राहिमाम’ !

City News Uttar Pradesh Desk

कर्ज से परेशान किसान ने की खुदकुशी, घर से मिले सुसाइड नोट की पुलिस कर रही जांच

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़