
- विनोद मिश्रा
बांदा। जिले के पैलानी थाना क्षेत्र अंतर्गत खप्टिहा कलां गांव में गुरुवार सुबह एक खौफनाक पारिवारिक त्रासदी सामने आई। यहां रहने वाले बजरंगी प्रजापति ने अपनी पत्नी शोभा प्रजापति की चाकू से गोदकर नृशंस हत्या कर दी। फिर तीन बच्चों को साथ लेकर घर से फरार हो गया। हत्या के पीछे पत्नी के चरित्र पर शक और पारिवारिक तनाव को वजह बताया जा रहा है। गांव वालों के अनुसार, बजरंगी का अपनी पत्नी पर चरित्र को लेकर शक था। स्थानीय निवासी बब्बू प्रजापति ने बताया कि शोभा कई बार घर छोड़कर महीनों तक लापता रहती थी। यहां तक कि घर का सारा सामान, जेवरात और मवेशी बेचकर भी जा चुकी थी।

बताया जा रहा है कि शोभा ने दूसरी शादी भी कर ली थी, लेकिन कुछ समय बाद वह वापस बजरंगी के पास लौट आई। गुरुवार सुबह जब शोभा घरेलू काम कर रही थी,उसी समय बजरंगी ने मौका देख चाकू से हत्या कर दी। इसके तुरंत बाद तीन बच्चों मयंक, दीक्षा और अंशु को साथ लेकर फरार हो गया। सूचना पर पैलानी थाना पुलिस, फॉरेंसिक टीम,और अपराध शाखा मौके पर पहुंची। वहां खून से सना चाकू, खून के निशान और अन्य अहम सुराग मिले हैं। थाना प्रभारी सुखराम सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश जारी है। घटना में सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि आरोपी अपने तीन छोटे बच्चों को साथ लेकर भागा है। वह बच्चों के साथ खुद को नुकसान या उन्हें मानसिक यातना में रख सकता है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
