City News Uttar Pradesh
आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र 'सख्त' मोड में: अवैध शराब के प्रति चेताया, ओवररेटिंग पर लाइसेंस होगा रद्द
उत्तर प्रदेश

आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र ‘सख्त’ मोड में: अवैध शराब के प्रति चेताया, ओवररेटिंग पर लाइसेंस होगा रद्द

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। शराब के अवैध कारोबार और ओवररेटिंग पर जिले के आबकारी विभाग ने सख्त तेवर दिखा दिए हैं। आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि अवैध अड्डों पर मदिरा बिक्री कदापि नहीं होंने देंगे। अधिकृत दुकानों में अधिक दाम वसूलने वाले लाइसेंसधारियों के लाईसेंस रद्द कर दिये जायेंगे। आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र ने सख्त शब्दों में कहा “सावधानी हटी तो दुर्घटना घटी !” उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि अवैध शराब के अड्डों से खरीदी गई शराब में मिथाइल अल्कोहल मिलाया जा सकता है, जो एक जानलेवा ज़हर है। उन्होंने आगाह किया कि ऐसी जहरीली शराब के सेवन से व्यक्ति अंधा हो सकता है या उसकी जान भी जा सकती है।

धर्मेंद्र कुमार का 'कमाई मंत्र' हुआ सुपरहिट: बांदा आबकारी विभाग ने 'प्रदेश में रचा कीर्तिमान'

जिला आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि जनता से मेरी अपील है कि सस्ती शराब के चक्कर में जान जोखिम में न डालें। केवल अधिकृत दुकानों से ही क्यूआर कोड वाली मदिरा खरीदें। अधिकृत विक्रेताओं को सख्त चेतावनी देते हुए आबकारी अधिकारी ने कहा कि यदि कोई शराब दुकान ओवररेटिंग में पकड़ी गई, तो उसका लाइसेंस तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया जाएगा। उन्होंने जानकारी दी कि सरकार देशी शराब पर प्रति क्वार्टर 8 रुपये और अंग्रेजी शराब पर प्रति क्वार्टर 16 रुपये तक का सीधा लाभ ठेकेदार को देती है। ऐसे में मुनाफे के बाद भी अगर कोई उपभोक्ताओं को लूटता है, तो कार्रवाई तय है।

धर्मेंद्र कुमार का 'कमाई मंत्र' हुआ सुपरहिट: बांदा आबकारी विभाग ने 'प्रदेश में रचा कीर्तिमान'

उन्होंने बताया कि प्रत्येक शराब की बोतल/टेेट्रा पैक पर अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) स्पष्ट अंकित होता है। यदि कोई उससे ज्यादा कीमत वसूलता है, तो यह कानूनी अपराध है। आबकारी अधिकारी ने संकेत दिए कि जल्द ही जिले में अवैध शराब और ओवररेटिंग के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत नकली बोतलें, अवैध निर्माण और बिना बिल की बिक्री पर कड़ी कार्यवाही होगी।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मोदी और प्रियंका चलाएंगे तीर, बुंदेली धरती से दोनों को उम्मीद !

City News Uttar Pradesh

यूपी के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां 24 जून तक बढ़ाई गईं: 28 जून से विद्यालय आना शुरू कर देंगे बच्चे

बांदा के काली देवी मंदिर का अद्भुत इतिहास : भक्तों की कामना पूर्ण करती हैं मां

City News Uttar Pradesh

परिवहन बेड़े में इजाफा : बांदा अब गोरखपुर नई बस सेवा से जुड़ा, दिखा दी गई हरी झंडी

City News Uttar Pradesh

अन्ना जानवरों का ‘आतंक’: किसानों की फसलें चौपट, नींद में प्रशासन !

कृषि विभाग की अपरम्पार “माया”: जायद आंकड़ों में ज्यादा “भाया” !

ब्रेकिंग न्यूज़