City News Uttar Pradesh
निजीकरण की आंच में "जला" बांदा का बैंकिंग सिस्टम: सरकार के 'विरोध' में जोरदार हड़ताल
उत्तर प्रदेश

निजीकरण की आंच में “जला” बांदा का बैंकिंग सिस्टम: सरकार के ‘विरोध’ में जोरदार हड़ताल

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों और बैंकों के निजीकरण के विरोध में आयोजित ट्रेड यूनियनों की देशव्यापी हड़ताल का यहां जिले में भी व्यापक असर देखने को मिला। बुधवार को जिले के सभी सरकारी बैंकों के ताले लटके रहे। बैंकिंग कार्य पूरी तरह ठप रहा,जिससे सैकड़ों उपभोक्ताओं, किसानों, पेंशनधारकों और छोटे व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

निजीकरण की आंच में "जला" बांदा का बैंकिंग सिस्टम: सरकार के 'विरोध' में जोरदार हड़ताल

हड़ताल के दौरान बैंक इम्प्लाइज यूनियन के मंत्री रावेंद्र कुमार शुक्ला के नेतृत्व में कर्मचारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बैंकों के निजीकरण को एक सुनियोजित साजिश करार दिया। उन्होंने कहा कि सरकार देसी-विदेशी पूंजीपतियों के हितों में काम कर रही है। कर्मचारी हितों को कुचलने का प्रयास हो रहा है। रावेंद्र शुक्ला ने कहा “बैंक कर्मचारियों की नौकरी, पेंशन और स्थायीत्व पर खतरा मंडरा रहा है।

निजीकरण की आंच में "जला" बांदा का बैंकिंग सिस्टम: सरकार के 'विरोध' में जोरदार हड़ताल

अगर सार्वजनिक बैंकों का निजीकरण हुआ, तो देश की आर्थिक रीढ़ टूट जाएगी।” प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने सरकार के समक्ष कुछ मुख्य मांगें रखीं जिसमे बैंकों के निजीकरण की प्रक्रिया पर तुरंत रोक लगे। सार्वजनिक संपत्तियों की बिक्री पर पुनर्विचार हो। श्रम कानूनों में किए गए हालिया बदलाव वापस हों,कर्मचारियों की सुरक्षा,पेंशन और नौकरी में स्थायीत्व की गारंटी सुनिश्चित की जाए। बैंक कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया, तो आने वाले दिनों में आंदोलन और अधिक उग्र किया जाएगा।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी विधानसभा चुनाव : स्वामी प्रसाद मौर्य के बाद भाजपा विधायक बृजेश कुमार का इस्तीफा, सरकार पर लगाए थे गंभीर आरोप

City News Uttar Pradesh

Banda : बर्निंग बस, रोडवेज की चलती बस में आग, मची अफरा-तफरी …

City News Uttar Pradesh

शातिर अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का निर्देश, फरियादियों के साथ अच्छा व्यवहार करने की दी नसीहत: अपर एसपी

विधायक प्रकाश नें अपनी लोकप्रियता की नरैनी के गांवों में बिखेरी सम्मोहनी

City News Uttar Pradesh

शव दफनाने जा रहे लोगों पर मधुमक्खियों के झुंड ने किया हमला, मच गई भगदड़, शव छोड़कर भागे लोग

City News Uttar Pradesh

छात्रों की ‘अनोखी दास्तान’: बोर्ड कॉपियों में गाने और चुटकुले’,भावुक संदेशों ने ‘खींचा ध्यान’

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़