City News Uttar Pradesh
डीएम का अफसरों को अल्टीमेटम: राजस्व वसूली में नहीं चलेगी सुस्ती, विभागों की कसी 'नकेल'
उत्तर प्रदेश

डीएम का अफसरों को अल्टीमेटम: राजस्व वसूली में नहीं चलेगी सुस्ती, विभागों की कसी ‘नकेल’

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में कर-करेत्तर और राजस्व वसूली की धीमी रफ्तार को लेकर डीएम जे. रीभा ने सख्त तेवर अपनाए हैं। मंगलवार को आयोजित समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने स्टांप, आबकारी, परिवहन, व्यापार कर, मण्डी व राजस्व विभागों की प्रगति की बारीकी से समीक्षा की और अधिकारियों को वसूली में तेजी लाने के कड़े निर्देश दिए। बैठक की सबसे बड़ी चेतावनी रही 10 बड़े बकायेदारों से तत्काल धनराशि की वसूली कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। डीएम ने तहसीलदारों और एसडीएम को निर्देश दिया कि आरसी और अमीनों के माध्यम से वसूली तेज करें।

डीएम का अफसरों को अल्टीमेटम: राजस्व वसूली में नहीं चलेगी सुस्ती, विभागों की कसी 'नकेल'

परिवहन और आबकारी विभाग को निर्देशित किया गया कि वे प्रवर्तन कार्यों में तेजी लाएं और लक्ष्य से पीछे न रहें। बबेरू और अतर्रा मंडियों में कर वसूली धीमी रहने पर अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब किया गया। राजस्व मामलों की समीक्षा में डीएम ने दो टूक कहा “पुराने राजस्व वाद लंबित नहीं रहने चाहिए। तहसीलदार व नायब तहसीलदार निस्तारण की रफ्तार बढ़ाएं।” नगर पालिका व नगर पंचायतों को निर्देश मिला कि “अपने-अपने क्षेत्र में कर वसूली निर्धारित लक्ष्य के अनुसार तेज करें।” सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि ऑडिट आपत्तियाँ और कोर्ट केस समय से निस्तारित करें, वरना जवाबदेही तय की जाएगी।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सोते समय किसान को सांप ने काटा : घरवालें कराते रहे झाड़फूंक, ईलाज के दौरान हुई मौत

घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव, भाई बोला- पत्नी से था परेशान

City News Uttar Pradesh

पानी के लिए ‘भटकती’ ज़िंदगी: पथरीली ज़मीन और पत्थरदिल प्रशासन, डीएम को सौंपा ज्ञापन

बांदा में कांवड़िया के साथ मारपीट पर मचा हंगामा: कथित नकारा प्रसाशन भौचक्का

शालिनी का राजनीति की आड़ में ‘खौफ’ का खेल ? ‘अंधेर उजागर’, अब सलाखों के पीछे

City News Uttar Pradesh

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील की भीष्म प्रतिज्ञा : जनता नहीं होगी निराश, हम होंगे कामयाब

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़