28 C
Lucknow
August 26, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : पंचायत चुनाव, तीन दिनों में प्रधान पद के लिए आई 83 आपत्तियां …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। पंचायत चुनाव के लिए जारी की गई आरक्षण की अनंतिम सूची पर आपत्तियां दर्ज कराने का सिलसिला जारी है। तीन दिनों में सबसे ज्यादा 83 आपत्तियां प्रधान पद के लिए दाखिल की गई हैं। वहीं सात आपत्तियां जिला व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए आयीं हैं।


पंचायत चुनाव के लिए जिले में दो मार्च को आरक्षण की अनंतिम सूची जारी की गई थी। चार से आठ मार्च तक आपत्तियां दर्ज कराने का समय निर्धारित है। विभागीय जानकारी के मुताबिक तीन दिनों में जिले के सभी विकासखंडों से प्रधान पद के लिए आपत्तियां दर्ज कराई गई हैं। जिसमें क्षेत्र पंचायत में पांच आपत्तियां दाखिल हुई। क्षेत्र पंचायत सदस्य की पांच, जिला पंचायत सदस्य पद की दो आपत्तियां दर्ज करायी जा चुकी है।


बड़ोखर विकासखंड की ग्राम पंचायत कुरौली के ग्रामीणों ने क्षेत्र पंचायत के वार्ड संख्या-86 को अनारक्षित तथा ग्राम पंचायत के वार्ड-चार, छह व नौ के भी आरक्षण में बदलाव की मांग की है। गांव के संतोष तिवारी, रामबाबू, रामनरेश, उमादत्त त्रिपाठी आदि ने जिलाधिकारी को लिखे पत्र में क्षेत्र पंचायत के वार्ड-86 को अनारक्षित किए जाने व कुरौली के अरुण दुबे, दिनेश अवस्थी, पदम मिश्रा, सुलेमान, दशरथ ने ग्राम पंचायत के वार्ड चार, छह, नौ को अनारक्षित किए जाने की मांग की है।


ओरन ग्रामीण के निवासियों ने अनंतिम सूची में जारी किए गए क्षेत्र पंचायत के आरक्षण में बदलाव की मांग की है। गांव के अरुणकांत, जुगुलकिशोर का कहना है कि ओरन ग्रामीण में चार वार्ड हैं जो पूर्व के वर्षों में आरक्षित रहे हैं। बताया कि इस बार भी वार्ड आरक्षित हैं। लिहाजा दो वार्डों को अनारक्षित किया जाए। ग्रामीणों ने एडीओ पंचायत के यहां पत्र देकर आपत्ति दर्ज कराई है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

रंग बाजी से लबरेज रहेंगी यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकायें : होगी कड़ी निगहबानी

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय : अब यूजी और पीजी का पेपर तीन खंडों में होगा

डीएम अनुराग की समीक्षा बैठक : डीपीआरओ गंगा समिति का गठन कर डीएफओ को दें सूचना, नदियों के किनारे जैविक खेती कराने के दिए निर्देश

मिशन गति शक्ति योजना : थिक वेब स्विच से 160 की गति पर दौड़ेंगी ट्रेनें

पालिका अध्यक्ष मालती बनीं ‘गरीबों की ढाल’: फुटपाथ दुकानदारों को बांटी ‘संवेदना’ की छांव

City News Uttar Pradesh

गांजा की ‘खेप’ के साथ ‘तीन तस्कर’ गिरफ्तार: अंतरराज्यीय नेटवर्क की ‘जांच’ तेज

ब्रेकिंग न्यूज़