City News Uttar Pradesh
विधायक प्रकाश ने बिजली अफसरों की लगाई 'कड़ी' क्लास: पूछा कहाँ गया करोड़ों का करंट ?
उत्तर प्रदेश

विधायक प्रकाश ने बिजली अफसरों की लगाई ‘कड़ी’ क्लास: पूछा कहाँ गया करोड़ों का करंट ?

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। धूप “47 डिग्री की, बदन झुलसा देने वाली लू और उस पर बिजली की घंटों कटौती ने पूरे जिले को नरक” बना दिया है। पंखे रुक गए, कूलर खामोश हो गए, अस्पतालों में मरीज बेहाल हैं, लोग सड़कों पर ‘करंट’ मांगते घूम रहे हैं, लेकिन अफसरों के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही। तो वहीं अब “विधायक प्रकाश भी आगबबूला” हो उठे हैं।

विधायक प्रकाश ने बिजली अफसरों की लगाई 'कड़ी' क्लास: पूछा कहाँ गया करोड़ों का करंट ?

उनका गुस्सा फूट पड़ा ! बोले करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद बिजली आपूर्ति क्यों नहीं सुधर रही। विधायक “प्रकाश ने अपने आवास पर बिजली विभाग के अफसरों को तलब” किया। “ऐसा क्लास लिया कि सभी कांप” गये। विधायक ने सीधे पूछा “सरकार ने करोड़ों रुपये बिजली सुधारने के लिए दिए, फिर क्यों है संकट” ? क्यों जनता लू में तड़प रही है ? ये पैसा गया कहाँ ?

विधायक प्रकाश ने बिजली अफसरों की लगाई 'कड़ी' क्लास: पूछा कहाँ गया करोड़ों का करंट ?

विधायक प्रकाश का गुस्सा वाजिब था, क्योंकि बिजली व्यवस्था इस कदर ध्वस्त है कि अघोषित कटौती आम बात हो गई है। शहर में भी सबस्टेशन की अधूरी परियोजनाएं विलंब के कारण करेंट नहीं दौड़ा रहीं। विधायक ने जहीर क्लब में बन रहे विद्युत उपकेंद्र की समीक्षा की।

विधायक प्रकाश ने बिजली अफसरों की लगाई 'कड़ी' क्लास: पूछा कहाँ गया करोड़ों का करंट ?

साफ कहा “अब माफ नहीं किया जाएगा, पंद्रह दिन में सबस्टेशन चालू करें, वरना अफसर ज़िम्मेदार” होंगे ! विधायक प्रकाश के तीखे सवालों पर अफसरों की बोलती बंद हो गई। उन्होंने कहा, “जनता अब बर्दाश्त नहीं करेगी। जो भी अफसर ढीले हैं, उन्हें कुर्सी छोड़नी” होगी।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम नगेन्द्र नें तरेरी आँखें : एक्सप्रेस गति से पूरा करें कार्य, अन्यथा भोगेंगे अंजाम

City News Uttar Pradesh

खबर का असर : अवैध खनन में खान अधिकारी मुख्यालय से संबद्ध

City News Uttar Pradesh

तीन दिन सिमौनी में बुझेगी पेट की आग: भोजन, पूजन, मनोरंजन की जिम्मेदारी तय

City News Uttar Pradesh

Banda  : दिन दहाड़े चोरी, ले गये लाखों के जेवरात …

यूपी में पुलिस पर फिर चली गोली : दो भाइयों विवाद निपटाने गए दारोगा की गोली मारकर हत्या …

निजी भूमि के पट्टे में चल रहा ओवरलोडिंग का खेल : बालू भरे कई वाहनों को सीओ ने किया सीज

ब्रेकिंग न्यूज़